11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराष्ट्रीयमंकीपॉक्स वायरस का स्ट्रेन भारत में किया गया आइसोलेट, वैक्सीन बनाने में...

मंकीपॉक्स वायरस का स्ट्रेन भारत में किया गया आइसोलेट, वैक्सीन बनाने में आएगा काम

Published on

नई दिल्ली,

मंकीपॉक्स  वायरस के रूप में पूरी दुनिया में खड़े हो रहे संकट के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है. इस वायरस के स्ट्रेन को आइसोलेट करने में भारत ने सफलता हासिल कर ली है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी  पुणे ने मंकीपॉक्स वायरस के स्ट्रेन को आइसोलेट कर लिया है. यह इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च  की ही एक संस्था है. अब इस वायरस को वैक्सीन और डायगनोस्टिक किट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

ICMR ने वायरस को आइसोलेट और शुद्धिकरण  करने की विधि  और प्रोटोकॉल के बौद्धिक संपदा अधिकार ( और कमर्शियल राइट्स को सुरक्षित कर लिया है.अब ICMR मंकीपॉक्स की वैक्सीन के डेवलपमेंट के लिए आइसोलेट वायरस का इस्तेमाल कर सकता है. इसके लिए जल्द दवा, फार्मा और वैक्सीन निर्माता कंपनियों के साथ करार किया जा सकता है.

मंकीपॉक्स (Monkeypox) के बढ़ते खतरे के बीच इसकी वैक्सीन को लेकर तैयारी तेज हो गई है. सरकार इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरस्ट (EOI) या कहें टेंडर लेकर आई है. ये EoI मंकीपॉक्स की वैक्सीन बनाने, उसका पता लगाने (जांच करने) वाली किट के लिए निकाला गया है.केंद्र सरकार यह EoI पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मोड में लाई है. इसमें मंकीपॉक्स वैक्सीन, इसका जांच किट बनाई जानी है. अब इच्छुक दवा कंपनी 10 अगस्त तक EoI जमा कर सकती हैं. बता दें कि वैसे मंकीपॉक्स की वैक्सीन पहले से भी मौजूद है.

रिसर्च से मिली जानकारी के मुताबिक चेचक के खिलाफ किया गया टीकाकरण मंकीपॉक्स को रोकने में करीब 85% प्रभावी साबित हुआ है. वर्तमान समय में चेचक की ओरिजनल वैक्सीन अब आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं हैं. वहीं, मंकीपॉक्स के लिए 2019 और 2022 में वैक्सीन एमवीए-बीएन और टेकोविरिमैट को मंजूरी दी जा चुकी है. ये भी अभी तक व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं हैं.

2019 में मंकीपॉक्स की रोकथाम के लिए संशोधित एटेन्युएटेड वैक्सीनिया वायरस (अंकारा स्ट्रेन) पर आधारित एक नए टीके को मंजूरी दी गई थी. यह दो खुराक वाला टीका है, जिसकी उपलब्धता सीमित है. मंकीपॉक्स की रोकथाम और नियंत्रण के लिए वैक्सीनेशन की उपयोगिता का आकलन करने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं. कुछ देशों में ऐसे लोगों का वैक्सीनेशन करने की योजना है, जो जोखिम के बीच काम कर रहे हैं. इनमें प्रयोगशाला कर्मी, त्वरित प्रतिक्रिया दल और स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हैं.

दुनिया की बात करें तो मंकीपॉक्स 78 देशों तक फैल गया है. इन देशों में मंकीपॉक्स के 18 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इसमें से 70 फीसदी केस यूपोरियन क्षेत्रों से हैं. वहीं 25 फीसदी केस अमेरिकी रीजन वाले हैं. दुनिया में मंकीपॉक्स की वजह से अबतक पांच मौतें हुई हैं. इसके अलावा कुल केसों में से 10 फीसदी को हॉस्पिटल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी है.

वैक्सीन पर WHO का क्या कहना है?
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का कहना है कि मंकीपॉक्स के लिए टारगेटिड वैक्सीनेशन होना चाहिए. मतलब जिनको इससे ज्यादा खतरे के चांस हैं उनको टीका लगना चाहिए. इसमें हेल्थ वर्कर्स, लैब वर्कर्स और एक से ज्यादा सेक्सुअल पार्टनर वाले लोग शामि हैं. WHO का कहना है कि सबको मंकीपॉक्स का टीका लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...