6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यमोरबी: 'हर चीज की हो बारीक जांच', PM मोदी का निर्देश, घटनास्थल...

मोरबी: ‘हर चीज की हो बारीक जांच’, PM मोदी का निर्देश, घटनास्थल का जायजा भी लिया

Published on

अहमदाबाद,

गुजरात के मोरबी में हुए भयंकर हादसे के बाद आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटनास्थल का मुआयना किया. उनकी तरफ से सिविल अस्पताल जा पीड़ितों से भी मुलाकत की गई. पीएम ने उन अधिकारियों से भी बातचीत की जो रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल थे.

जानकारी के लिए बता दें कि रविवार को शाम साढ़े छह बजे मोरबी में बड़ा हादसा हो गया था. सस्पेंशन ब्रिज टूटने की वजह से कई लोग नदी में डूब गए थे. उस हादसे में अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल बताए जा रहे हैं. अब उसी त्रासदी का मुआयना करने के लिए पीएम मोदी मोरबी पहुंचे थे.

पीएम ने किया घटनास्थल का मुआयना
सबसे पहले पीएम मोदी का काफिला उस जगह पर गया था जहां पर हादसा हुआ था. प्रधानमंत्री ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का तो जायजा लिया ही, ये भी समझने का प्रयास किया कि आखिर ये हादसा हुआ कैसे. जिस समय पीएम स्थिति का जायजा ले रहे थे, तब उनके साथ राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे.

वैसे जब पीएम घटनास्थल का मुआयना ले रहे थे, प्रशासन द्वारा उस बोर्ड को ढक दिया गया था जहां पर ओरेवा कंपनी का लोगो लगा था. असल में ओरेवा वो कंपनी है जिसने मोरबी ब्रिज का रिनोवेशन किया था. पिछले सात महीने से ये कंपनी ही इस ब्रिज की मरम्मत कर रही थी. खैर घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पीएम ने उन अधिकारियों से मुलाकात की जो रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल थे.

पीड़ितों से की अस्पताल में मुलाकात
उनकी तरफ से स्थानीय लोगों से लेकर रेस्क्यू में जुड़ी दूसरी कई टीमों से बात की गई. उनकी उस मुलाकात की कई तस्वीर भी सामने आई. उसके बाद पीएम का काफिला सिविल अस्पताल की ओर बढ़ गया था. वहां पर जा पीएम ने हर पीड़ित का हालचाल जाना, उनकी हिम्मत बढ़ाई और हादसे पर दुख जाहिर किया.

घायलों का हालचाल जानने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम बड़े अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल बैठक भी की. वो बैठक भी इस मोरबी हादसे को लेकर की गई. उस मीटिंग में उनकी तरफ से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले की एक विस्तृत जांच होनी चाहिए. समझने का प्रयास होना चाहिए कि ये हादसा कैसे हुआ. अभी के लिए मोरबी हादसे की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा SIT का गठन कर दिया है. इस मामले में 9 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है जिनसे अभी पूछताछ जारी है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...