11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीय3000 से ज्यादा मौतें... भारत में इस साल हर दिन हुईं चरम...

3000 से ज्यादा मौतें… भारत में इस साल हर दिन हुईं चरम मौसम की घटनाएं, CSE का ये डेटा डराने वाला है

Published on

नई दिल्ली

भारत में मौसम की स्थिति को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की इस रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के पहले नौ महीनों में भारत ने 93 फीसदी दिनों तक भयानक मौसम का सामना किया। रिपोर्ट बताती है कि 274 दिनों में से 255 दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी, सर्दी, चक्रवात, बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं की चपेट में रहे। इन आपदाओं ने 3,238 लोगों की जान ले ली। 2.35 लाख से ज्यादा घर तबाह हो गए। खेती को भी भारी नुकसान हुआ है और 32 लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर फसलें बर्बाद हो गई हैं।

इस साल ज्यादा पड़ी मौसम की मार
CSE की यह रिपोर्ट बताती है कि 2024 में मौसम की मार 2023 के मुकाबले ज्यादा रही। पिछले साल इसी अवधि में, देश में 273 में से 235 दिन मौसमी तांडव देखने को मिले थे, जिनमें 2,923 लोगों की मौत हुई थी। 18.4 लाख हेक्टेयर जमीन पर फसलें बर्बाद हो गई थी और 80,293 घर तबाह हो गए थे। अपनी वार्षिक ‘स्टेट ऑफ एक्सट्रीम वेदर’ रिपोर्ट में, दिल्ली स्थित इस संस्था ने बताया कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 176 दिन ऐसे रहे जब मौसम ने कहर बरपाया।

केरल में सबसे ज्यादा लोगों की मौत
केरल में सबसे ज्यादा 550 लोगों की मौत हुई। वहीं मध्य प्रदेश में 353 और असम में 256 लोग मौसम की मार का शिकार बने। रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 85,806 घर तबाह हुए। महाराष्ट्र, जहां 142 दिन मौसम की मार देखने को मिली, वहां देशभर में सबसे ज्यादा 60 फीसदी फसलें बर्बाद हुईं।

फसल बर्बादी में एमपी दूसरे नंबर पर
मध्यप्रदेश इस मामले में दूसरे नंबर पर रहा। CSE की महानिदेशक सुनीता नारायण कहती हैं कि यह रूझान काल्पनिक नहीं रहे। ये उस बढ़ते संकट में दिखा रहे जिसका हम आज सामना कर रहे।

क्या बोलीं CSE महानिदेशक सुनीता नारायण
सुनीता नारायण के मुताबिक, यह रिपोर्ट अच्छी खबर नहीं है, लेकिन ये एक अहम चेतावनी जरूर है। उन्होंने प्राकृतिक प्रकोप और इसे कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने को लेकर कई अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन का मुकाबला अर्थपूर्ण स्तर पर किए बिना, आज की चुनौतियां कल और भी बदतर होती जाएंगी।

कहां-कितना मौसम ने बरपाया कहर
रिपोर्ट में रीजन वाइज आंकड़े देखें तो मध्य भारत में सबसे ज्यादा 218 दिन मौसम ने कहर बरपाया। इसके बाद उत्तर-पश्चिम का नंबर आता है जहां 213 दिन ऐसे हालात रहे। मौत के मामले में भी मध्य भारत सबसे आगे रहा जहां 1,001 लोगों की मौत हुई। इसके बाद दक्षिण प्रायद्वीप (762 मौतें), पूर्व और उत्तर-पूर्व (741 मौतें) और उत्तर-पश्चिम (734 मौतें) का नंबर आता है।

रिपोर्ट के आंकड़े जान हिल जाएंगे
हालांकि, CSE के विश्लेषकों का कहना है कि यह आंकड़े वास्तविकता से कम हो सकते हैं क्योंकि नुकसान के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाती है। खासकर सार्वजनिक संपत्ति और फसलों के नुकसान के मामले में आंकड़े सही ढंग से नहीं मिलते। 2024 के मौसमी रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए, CSE ने बताया कि जनवरी का महीना 1901 के बाद से भारत का नौवां सबसे शुष्क महीना रहा।

देश में इस साल फरवरी में 123 साल के बाद दूसरा सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान दर्ज किया। वहीं, मई में चौथा सबसे ज्यादा औसत तापमान दर्ज किया गया। जुलाई, अगस्त और सितंबर सभी में 1901 के बाद से अपना सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...