21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिसियासत में बिहार-यूपी में ज्यादा महिलाओं को मिली जगह, केरल-महाराष्ट्र पीछे

सियासत में बिहार-यूपी में ज्यादा महिलाओं को मिली जगह, केरल-महाराष्ट्र पीछे

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी काफी कम है. यहां तक कि देश की संसद और ज्यादातर विधानसभाओं में महिला की भागीदारी 15% से भी कम हैं. जबकि 19 राज्यों की विधानसभा में 10% से कम महिला विधायक हैं. यह जानकारी सरकार की ओर से लोकसभा में पेश की गई.

केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू ने 9 दिसंबर को लोकसभा में डाटा पेश किया था. इसके मुताबिक, बिहार में महिलाओं की भागीदारी 10.70 प्रतिशत है. वहीं, छत्तीसगढ़ में 14.44%, हरियाणा में 10%, झारखंड में 12.35%, पंजाब में 11.11%, राजस्थान में 12%, उत्तराखंड में 11.43%, उत्तर प्रदेश में 11.66%, पश्चिम बंगाल में 13.70 और दिल्ली में 11.43% है.
 
इन राज्यों में 10% से कम है महिलाओं की भागीदारी
डाटा के मुताबिक, आंध्रप्रदेश, असम, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश , केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणीपुर, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना में विधानसभा में 10% से कम महिलाओं की हिस्सेदारी है. गुजरात और हिमाचल में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए हैं. जहां गुजरात में 8.2% महिला प्रतिनिधि हैं, तो वहीं हिमाचल में सिर्फ 1 महिला विधायक है. आंकड़ों के मुताबिक, लोकसभा में महिला प्रतिनिधियों की हिस्सेदारी 14.94 प्रतिशत है, जबकि राज्यसभा में 14.05% महिला सांसद हैं. देशभर की विधानसभाओं की बात करें, तो औसत 8% महिला विधायक हैं.

दरअसल, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला सांसदों और विधायकों के प्रतिनिधित्व के बारे में किया था. उन्होंने केंद्र से महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में भी पूछा. उन्होंने यह भी पूछा कि क्या संसद में महिला आरक्षण बिल लाने की केंद्र सरकार की कोई योजना है?

इस पर रिजिजू ने कहा कि जेंडर जस्टिस सरकार की अहम प्रतिबद्धता है. उन्होंने कहा कि इस पर संसोधन विधेयक लाने से पहले सभी राजनीतिक दलों को आम सहमति के आधार पर इस मुद्दे पर सावधानीपूर्वक चर्चा की जरूरत है. हाल ही में बीजेडी, शिरोमणी अकाली दल, जदयू, टीएमसी ने सरकार से संसद में महिला आरक्षण बिल लाने की मांग की थी.

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...