5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताजिकिस्तान से तुर्की आए थे मॉस्को के हमलावर, फिर फ्लाइट से पहुंचे...

ताजिकिस्तान से तुर्की आए थे मॉस्को के हमलावर, फिर फ्लाइट से पहुंचे रूस, अबतक हुए ये खुलासे

Published on

मास्को,

मॉस्को के म्यूजिक कॉन्सर्ट में हमला करने वाले आतंकियों को लेकर अब तक की जांच में कई खुलासे हुए हैं. पता चला है कि सभी बंदूकधारी हमले के कुछ दिन पहले तजाकिस्तान से तुर्की पहुंचे थे, यहां उन्होंने अपना रशियन रेजिडेंट परमिट रिन्यू करवाया. रॉयटर्स ने एक तुर्की सुरक्षा अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी. हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि तजाकिस्तानी मूल के इन आतंकियों का रेडिकलाइजेशन तुर्की में नहीं हुआ था.

बता दें कि 22 मार्च की रात मॉस्को के बाहरी इलाके में स्थित क्रोकस सिटी हॉल में चार आतंकियों ने गोलीबारी और विस्फोट किया था, जिसमें 143 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 182 अन्य घायल हो गए थे. समाचार एजेंसी से गुमनाम रूप से बात करने वाले अधिकारी ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं था, जिससे उन्हें तुर्की और रूस के बीच स्वतंत्र रूप से यात्रा करने में मदद मिली. इसके अलावा, यह पता चला है कि हमलावर लंबे समय से मॉस्को में रह रहे थे.

तुर्की से फ्लाइट के जरिए मॉस्को पहुंचे थे हमलावर
सूत्रों के अनुसार, दो हमलावर 2 मार्च, 2024 को तुर्की से फ्लाइट के जरिए मॉस्को पहुंचे थे. बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है. मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकी हमले के सिलसिले में रूसी सुरक्षा एजेंसियों ने अब तक 11 आरोपियों को हिरासत में लिया है. एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को हमले के लिए इस्लामी कट्टरपंथियों को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन उन्होंने इस्लामिक स्टेट का नाम नहीं लिया.

हमलावरों ने यूक्रेन भागने की कोशिश क्यों की: पुतिन
इसके बजाय, उन्होंने हमले का संबंध यूक्रेन से होने का दावा करते हुए पूछा, ‘हमलावरों ने यूक्रेन भागने की कोशिश क्यों की, उनका वहां कौन इंतजार कर रहा था’. पुतिन ने एक सुरक्षा बैठक में कहा, ‘अमेरिका… अपने सहयोगियों को यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि इस आतंकी कृत्य में कीव की कोई संलिप्तता नहीं है और आईएसआईएस के सदस्यों ने हमले को अंजाम दिया है. हम जानते हैं कि हमला किसने किया. हमारी दिलचस्पी यह जानने में है कि इसके पीछे का मास्टरमाइंड कौन था.

‘हमेशा दूसरों को दोष देने की कोशिश करते हैं पुतिन’
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस दावे को कीव ने खारिज कर दिया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मॉस्को आतंकी हमले में अपने देश की किसी भी तरह की संलिप्तता से दृढ़ता से इनकार किया और पुतिन पर ‘हमेशा दूसरों को दोष देने की कोशिश करने’ का आरोप लगाया. बता दें कि हमले के तुरंत बाद व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने एक बयान में कहा था कि इसके पीछे यूक्रेन की संलिप्तता के संकेत नहीं मिले हैं. फ्रांस ने भी यूक्रेन को इस मामले में क्लीन चिट दी थी.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...