12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यअपने प्रेमी से मां ने कराई बेटी की शादी, सुहारागरात के नाम...

अपने प्रेमी से मां ने कराई बेटी की शादी, सुहारागरात के नाम पर हुआ रेप

Published on

पुणे,

पुणे में मां ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी अपने ही प्रेमी से करा दी. शादी के बाद प्रेमी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. 15 साल की नाबालिग ने अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र सहेली से किया. सहेली ने यह बात दूसरी महिला को दी. फिर उस महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद आरोपी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ बाल विवाह सहित रेप का मामला दर्ज किया गया है.दरअसल, 36 वर्षीय महिला अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ पुणे के चंदननगर इलाके में रहती है. उसका कई महीनों से 28 वर्षीय युवक के साथ लव अफेयर चल रहा था.

प्रेमी का महिला के घर लगातार आना जाना लगा रहता था. फिर एक दिन नाबालिग ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. महिला को लगा कि बेटी यह बात सबको बता देगी, तो उसने बेटी को मारने की धमकी देते हुए प्रेमी से शादी करने का दबाव डाला. बेटी के मना करने के बावजूद कुछ दिन पहले महिला ने दोनों को शादी करा दी.इसके बाद आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए. कई दिनों तक ऐसा ही चला रहा. लेकिन मां के खौफ से उसने किसी से कुछ नहीं कहा. हर रोज जुल्म सहती रही.

यूं खुला राज
फिर एक दिन पीड़िता ने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में अपनी सहेली को बताया. इसे सुनकर सहेली हैरान हो गई. उसने यह बात जानने वाली महिला को बताई. उस महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई.

मां और उसके प्रेमी पर केस दर्ज
पुलिस को मिली शिकायत के बाद मामले की जांच की गई. जांच में बाल-विवाह होने की पुष्टि हुई. फिर पुलिस ने तुरंत ही नाबालिग को रेस्क्यू किया और आरोपी को गिरफ्तार किया. मां और उसके प्रेमी पर बाल-विवाह के साथ रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

गांव में हुई थी दोस्ती
आरोपी महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ अपने गांव में किसी कार्यक्रम में गई हुई थी. वहीं पर उस युवक से उसकी नजदीकियां बढ़ीं और फिर उनका अफेयर शुरू हो गया

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...