15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति‘मां ने कहा था- शादी कौन करेगा’, रेखा गुप्ता ने सुनाया कॉलेज...

‘मां ने कहा था- शादी कौन करेगा’, रेखा गुप्ता ने सुनाया कॉलेज के दिनों का दिलचस्प किस्सा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में अपने कॉलेज के दिनों को याद किया। रेखा गुप्ता ने इस दौरान कॉलेज के दिनों का जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वो वैश्य समाज की पहली बेटी थीं, जो दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट बनी थीं और जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डूसू के प्रेसिडेंट पद के चुनाव में उतारने की बाच कही तो मां ने इसका विरोध किया था, और कहा था कि इससे शादी कौन करेगा।

कॉलेज के दिनों का किस्सा सुनाते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि जगदीश मित्तल मेरे गार्जियन हैं, मेरे पिताजी के मित्र हैं, इनको मालूम है 1996 में जब मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी का चुनाव लड़ी, मैं वैश्य समाज की पहली बेटी थी, जो दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट बनी। उन्हें मालूम है कि हमारे घरों में कैसी पृष्ठभूमि होती है। पहली बार जब जनरल सेक्रेटरी का चुनाव लड़ी तो घर में पता नहीं था, कि क्या होता है चुनाव, बस लड़ गई। इस एक साल में पता चल गया कि भाई ये चुनाव होता है और ये तो नेतागिरी का सबसे ऊपर वाला पद है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की महासचिव बन गई।

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे बताया कि मां ने एक साल में सब देख लिया, तो जब अगली बार प्रेसिडेंट के लिए ABVP ने कहा कि इसके प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ाना है, तो मां ने कहा था- ओ…नहीं, नहीं, नहीं, नहीं…ये बनियों के बच्चों का काम नहीं है, कोई चुनाव नहीं लड़ना, शादी कौन करेगा भाई।

रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि हालांकि, पिताजी साथ थे, पापा ने कहा- कि अगर बच्चे को मौका मिल रहा है तो उसको आगे बढ़ाना चाहिए। मैं ये कहना चाहती हूं, ऐसे पिता हमारे समाज के हर घर में हों। बता दें, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन (IVF) के एक सम्मेलन में बोल रहीं थीं। जहां उन्होंने वैश्य समाज से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...