10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयमां भूत भगाने के लिए जाती थी, तांत्रिक करता रहा बेटी का...

मां भूत भगाने के लिए जाती थी, तांत्रिक करता रहा बेटी का रेप, दिल्ली में सनसनीखेज कांड

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है, जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह सन्न रह गया। दरअसल दिल्ली में एक तांत्रिक पर 14 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है। पीड़िता की मां उसे भूत भगाने के लिए तांत्रिक के पास ले जाती थी। मगर तांत्रिक झाड़ फूंक की आड़ में मासूम के साथ बार-बार रेप करता रहा। जब बच्ची दो महीने की प्रेगनेंट हुई, तब मामले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच कराई जाएगी।

क्या है मामला
पीड़िता की मां ने बताया कि वह बच्ची को भूत भगाने के लिए तांत्रिक के पास ले गई थी। तांत्रिक ने शुरू में कई तरीके की झाड़फूंक की, फिर वह बच्ची को बार-बार अपने पास बुलाने लगा था। इस बीच बच्ची गुमसुम रहने लगी थी, वह किसी से कोई बातचीत नहीं करती थी। पीड़िता की मां ने बताया कि उसे शुरुआत में लगा कि बच्ची ठीक हो रही है। ऐसे में उसने तांत्रिक पर शक नहीं किया।

बच्ची के प्रेगनेंट होने पर हुआ खुलासा
बच्ची के दौ महीने की गर्भवती होने के बाद परिवार को तांत्रिक की दरिंदगी के बारे में पता चला। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता के परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, एक तांत्रिक पर 14 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है। पीड़िता की मां उसे भूत भगाने के लिए तांत्रिक के पास ले गई। उसने उसके साथ बार-बार रेप किया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...