20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeभोपालMP: चाची को सोने नहीं दे रही थी 2 साल की मासूम,...

MP: चाची को सोने नहीं दे रही थी 2 साल की मासूम, गला घोंटकर की हत्या-सोफे के नीचे छिपाया शव

Published on

जबलपुर,

मध्यप्रदेश के जबलपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपनी सो साल की भतीजी की गला घोंटकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि बच्ची के रोने के चलते वह सो नहीं पा रही थी. यह घटना सोमवार को हनुमानताल पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले राजीव नगर इलाके में हुई. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

समाचार एजेंसी के मुताबिक, हनुमानताल पुलिस थाने के प्रभारी एम द्विवेदी ने बताया मोहम्मद शकील की 2 साल की बेटी दोपहर में लापता थी. जब काफी खोजने के बाद वह नहीं मिली, तो परिवार पुलिस के पास पहुंचा. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, लेकिन इसमें कुछ नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने पिता के घर में बच्ची की तलाश शुरू की, तो मासूम का शव सोफा सेट के नीचे मिला. पुलिस ने बताया कि शकील इस घर में अपने भाई के साथ रहता है.

पुलिस के मुताबिक, बच्ची दोपहर में अपनी चाची के घर पर गई. दोनों ने साथ में खाना खाया और बाद में बच्ची की चाची ने उसे अपनी मां के पास जाने के लिए कहा क्योंकि वह सोना चाहती थी. लेकिन बच्ची अपनी मां के पास नहीं गई. इसके बाद चाची ने उसे थप्पड़ मार दिया. इसके बाद लड़की ने रोना शुरू कर दिया. इससे चाची को गुस्सा आ गया और उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को सोफा सेट के नीचे छिपा दिया. पुलिस ने महिला के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...