6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालMP: एक ही परिवार के 7 लोग पानी में बहे, तालाब फूटने...

MP: एक ही परिवार के 7 लोग पानी में बहे, तालाब फूटने से गांव में आया सैलाब

Published on

झाबुआ,

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में तालाब फूटने के कारण 9 मकान धाराशायी हो गए. एक परिवार के सात लोग और एक वृद्ध महिला बाढ़ के पानी में बह गए थे. अभी तक तीन शव बरामद किए गए हैं. प्रशासन ने कहा है कि एक शव की शिनाख्त कर ली गई है. प्रभावित परिवार को शेल्डर हाउस में रखा गया है. वहीं, पानी में बहे लोगों की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं. प्रशासनिक अधिकारी गांव में डेरा जमाए हुए हैं.

दरअसल, झाबुआ जिले के थादंला तहसील के बहादुर पाडा पंचायत के पाडाधामंदर गांव में बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही थी. इसके कारण गांव में मौजूद तालाब ओवरफ्लो होने लगा. उसमें दरार आना शुरू हो गई थी. इसके बाद गांव के निचले इलाके में मौजूद घरों को खाली कराया गया था. मगर, एक परिवार ने घर खाली करने में देरी की.

9 मकान ढहे, 8 लोग बहे, तीन के मिले शव
शनिवार की रात में तालाब फूट गया. इसके कारण तेज रफ्तार से तालाब का पानी गांव में घुसा, इससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई. पूरा गांव पानी-पानी हो गया. गांव के निचले इलाके में मौजूद 9 मकान धराशायी हो गए. वहीं, एक ही परिवार के सात लोग और पड़ोस के परिवार की वृद्ध महिला बाढ़ के पानी में बह गए.

जारी है सर्च ऑपरेशन
गांव में हंगामा मच गया. प्रशासन और पुलिस की टीम वहां पहुंची. बचाव कार्य शुरू किया गया. ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक तीन शव बरामद कर लिए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि एक शव की पहचान कर ली गई है. पानी में बहे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा राहत शिविर में रखा गया है. उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है.

पानी में बही कार, पेड़ पर अटकी
बाढ़ के पानी में कार भी बह गई. कार कई दूर जाकर पेड़ से जाकर अटक गई. पानी के बहाव कितने तेज होगा इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार पेड़ पर अटक गई. कार के पीछले पहिए पेड़ की ऊपरी तरफ हैं और कार का बोनट जमीन से लग रहा है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...