5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
HomeभोपालMP: ATS ने फेल किया संदिग्ध आतंकी का प्लान, लोन वुल्फ अटैक...

MP: ATS ने फेल किया संदिग्ध आतंकी का प्लान, लोन वुल्फ अटैक करना चाहता था आरोपी

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के खंडवा में आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने एक ऐसे संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है जो सुरक्षा बलों पर हमला करने की योजना बना रहा था. वो लोन वुल्फ अटैक (अकेले ही हमला) की साजिश रच रहा था.अधिकारियों ने कहा कि एटीएस ने गुरुवार को जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उसने अटैक करने के लिए रेकी भी की थी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पकड़ा गया 34 साल का आरोपी मैकेनिक फैजान शेख इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) और इस्लामिक स्टेट (आईएस) की विचारधारा से प्रभावित था. एक अधिकारी ने बताया कि उसे खंडवा के संवेदनशील इलाके सलूजा कॉलोनी में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया है.

एमपी पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी-एटीएस) आशीष ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि शेख सुरक्षाकर्मियों पर लोन वुल्फ अटैक करके नाम कमाना चाहता था और इसके लिए उसने बाकायदा रेकी भी की थी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के सदस्यों के साथ नियमित संपर्क में रहने के कारण लंबे समय से एटीएस के रडार पर था.

आरोपी के पास मिले हथियार
उसके पास से चार मोबाइल फोन, एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, आईएम और आईएस जैसे विभिन्न आतंकी संगठनों के साहित्य और वीडियो बरामद किए गए है. आईजी आशीष ने कहा, उस पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने कहा कि खंडवा में शेख से जुड़े कुछ अन्य लोगों से भी एटीएस पूछताछ कर रही है. वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शेख की गिरफ्तारी पर पुलिस को बधाई दी और कहा कि राज्य सरकार ने आरोपियों के नेटवर्क के बारे में जानकारी साझा करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से संपर्क किया है.

गिरफ्तारी ने आतंकी नेटवर्क की रीढ़ तोड़ी: सीएम
सीएम मोहन यादव ने कहा, ‘हम मध्य प्रदेश में ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे, हम एक खूंखार आतंकवादी को गिरफ्तार करने में सफल रहे और उसकी गुप्त योजनाओं के बारे में भी पता चला है, मुझे यकीन है कि पुलिस की कार्रवाई उनके नेटवर्क की रीढ़ तोड़ देगी.’ उन्होंने कहा, ‘हमने उसके खिलाफ समय पर कार्रवाई की और इस तरह एक बड़ी आतंकी योजना को नाकाम कर दिया.’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शेख की गिरफ्तारी के बारे में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) को भी सूचित कर दिया है और केंद्रीय एजेंसी भी मामले की जांच करेगी.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...