6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeभोपालMP: सीहोर में सरपंच और उसके बेटे की दबंगई, दलित बुजुर्ग को...

MP: सीहोर में सरपंच और उसके बेटे की दबंगई, दलित बुजुर्ग को लाठी-डंडे से पीटा

Published on

सीहोर ,

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में सरपंच और उसके बेटे की दबंगई देखने को मिली है. शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर राशन लेने गए दलित बुजुर्ग को लाठी-डंडे से जमकर पीटा गया. मामला जिले के इछावर थाना क्षेत्र के मुंडला का है.

यहां एक दलित बुजुर्ग पत्नी के साथ राशन लेने गया था. बताया जा रहा है कि सरपंच कैलाश पटेल और उसके बेटे प्रवीन ने राशन बांटने वाले से बुजुर्ग को राशन देने से मना किया था. इसके बाद जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज भी किया. फिर लाठी-डंडे से पीटा. इससे उसको काफी चोटें आईं.

पत्नी और बेटे के साथ थाने पहुंचा बुजुर्ग
इस घटना के बाद पीड़ित अपनी पत्नी, बेटे के साथ इछावर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

बीते दिनों भी सामने आया था ऐसा मामला
बता दें कि सीएम शिवराज के गृह जिले में दलितों से मारपीट के पहले भी कई मामले आ चुके हैं. बीते दिनों इछावर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा कुर्मी गांव में दलितों से मारपीट का मामला सामने आया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this