24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeभोपालMP: अनूपपुर में बस ने ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, 3 लोगों की...

MP: अनूपपुर में बस ने ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, पांच घायल

Published on

अनूपपुर ,

अनूपपुर जिले में एक बस और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

एएसपी इसरार मंसूरी ने बताया कि यह दुर्घटना अमरकंटक-अनूपपुर रोड पर सुबह करीब 11 बजे हुई. उन्होंने बताया कि शहडोल से डिंडोरी जा रही प्राइवेट बस ने 8 लोगों को ले जा रहे ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी.

उन्होंने बताया, “ऑटोरिक्शा में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे पांच अन्य लोग घायल हो गए. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुखिया बाई गोंड (50), राजकुमार गोंड (40) और मोहवती गोंड (40) के रूप में हुई है, जो सभी खोह गांव के निवासी हैं. मंसूरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...