14.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालMP: 8 महीने और 19 महीने पुराने BJP कार्यकर्ताओं तक को मिला...

MP: 8 महीने और 19 महीने पुराने BJP कार्यकर्ताओं तक को मिला टिकट

Published on

गुना ,

MP विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रयोगशाला से दो ऐसे चेहरे निकलकर सामने आए हैं जिनका राजनीतिक अनुभव और पार्टी में कार्यकाल बेहद छोटा है. पार्टी ने चाचौड़ा विधानसभा सीट से प्रियंका मीना और राघोगढ़ विधानसभा सीट से हीरेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है. दोनों ही नेता बीजेपी में एकदम नए हैं. बीजेपी ने प्रयोग के तौर पर प्रियंका मीना और हीरेन्द्र सिंह को मैदान में उतारा है. चाचौड़ा और राघोगढ़ कांग्रेस की पारंपरिक सीटें हैं. दोनों ही सीटों पर राघोगढ़ राजपरिवार यानी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कब्जा है. राघोगढ़ पर जयवर्धन सिंह तो चाचौड़ा पर उनके चाचा लक्ष्मण सिंह काबिज हैं.

प्रियंका मीना का राजनैतिक अनुभव बहुत कम है. महज 8 महीने पहले फरवरी में बीजेपी की सदस्यता ली है. पति प्रद्युमन मीना दिल्ली में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी हैं.बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका के सामने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह खड़े हुए हैं. लक्ष्मण सिंह कई बार सांसद और विधायक रह चुके हैं. वहीं, बीजेपी ने प्रयोग को सफल बनाने के लिए पार्टी के बड़े नेता नरेंद्र सिंह तोमर को चाचौड़ा का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

वहीं, राघोगढ़ सीट से बीजेपी ने हीरेन्द्र सिंह बंटी को टिकिट दिया है. हीरेन्द्र सिंह ने 2021 में बीजेपी का दामन थामा था. महज 19 महीने पहले बीजेपी में एंट्री की है. ज्योतिरादित्य सिंधिया की कूटनीति ने दिग्विजय सिंह की घेराबंदी करने के लिए हीरेन्द्र सिंह को राघोगढ़ से उम्मीदवार बनाया है.

हीरेन्द्र सिंह का राजनीतिक अनुभव भी ज्यादा खास नहीं रहा है. हीरेन्द्र सिंह केवल एक बार जनपद सदस्य चुने गए हैं. हालांकि, बीजेपी के इस प्रत्याशी को चुनावी रणनीतिकार माना जाता है. दिग्विजय सिंह हों या उनके बेटे जयवर्धन सिंह, राघोगढ़ सीट पर जिसने भी चुनाव लड़ा उसके पीछे हीरेन्द्र सिंह का मैनेजमेंट हमेशा चर्चाओं में रहा. लेकिन दिग्विजय सिंह से नाराज होकर अब हीरेन्द्र सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं.

बीजेपी हीरेन्द्र सिंह के बहाने राघोगढ़ किले में सेंध लगाने की तैयारियों में जुटी है. हीरेन्द्र सिंह के सामने 2 बार के विधायक जयवर्धन सिंह हैं. बीजेपी ने दिग्विजय सिंह को घेरने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को राघोगढ़ का प्रभारी बनाया है. बता दें कि गुना जिले की चार में से दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं. गुना और बमोरी सीट पर प्रत्याशी घोषित होना शेष है.

गौरतलब है कि बीजेपी ने 17 अगस्त को एमपी के विधानसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट और 25 सितंबर को दूसरी लिस्ट जारी की. दोनों ही सूचियों में 39-39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई. इसके अलावा 26 सितंबर को छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से मोनिका बट्टी को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. बीजेपी अब तक मध्य प्रदेश में 79 विधानसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...