12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
HomeभोपालMP: पेड़ से टकराई कार में लगी आग, जिंदा जल गए 4...

MP: पेड़ से टकराई कार में लगी आग, जिंदा जल गए 4 लोग, मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

Published on

हरदा,

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है. पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई और कार में मौजूद 4 लोग जिंदा जल गए. आग इतनी भयानक थी कि उन लोगों को कार से बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और सभी की मौत हो गई है. घटना बुधवार सुबह साढ़े छह बजे की है. कार सवार कौन थे फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस उनकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, कार नंबर MP 09 ZN 2524 कार का हरदा जिले के नौसर गांव के पास एक्सीडेंट हो गया. बताया जा रहा है कि कार पेड़ से टकरा गई थी. सुबह 6.30 पर पेड़ से टकराई करा में आग लग गई. घटना के वक्ट कार में चार लोग बैठे हुए थे. उन्हें बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला. चारों कार में ही जिंदा जल गए.

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने फायर टीम को मौके पर बुलाया. कार में लगी आग को बुझाया गया है. मृतक कौन हैं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस उनकी शिनाख्त में लगी हुई है. शवों को मर्चुरी में भिजवाया गया है. मामले में जांच की जा रही है.Live TV

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...