3 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeभोपालMP: 'मामा ने दिया जनता को धोखा, अब इस चाचा पर भरोसा...

MP: ‘मामा ने दिया जनता को धोखा, अब इस चाचा पर भरोसा करना…’ सतना में बोले केजरीवाल

Published on

सतना,

मध्य प्रदेश के सतना में अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान केजरीवाल ने बिना कांग्रेस का नाम लिए निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों के घोटालों और पुराने मंत्रियों द्वारा इकट्ठे पैसे सब निकलवाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक मामा हैं, उन्होंने भांजे-भांजियों को बहुत धोखा दिया है. लेकिन अब उस मामा पर नहीं, अपने इस चाचा पर भरोसा करना.

‘कांग्रेस और भाजपा दोनों को भूल जाओगे’
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली-पंजाब की जनता कहती है कि AAP को 50 साल तक कोई नहीं हरा सकता. एक मौका यहां भी दो, कांग्रेस और भाजपा दोनों को भूल जाओगे. उन्होंने कहा कि आम आर्मी पार्टी ईमानदार और देशभक्त लोगों की पार्टी है. अगर बच्चों को भविष्य बनाना चाहते हो, अच्छी शिक्षा देना चाहते हो तो एक ही पार्टी यह कर सकती है. 75 साल में किसी भी पार्टी ने चुनाव के पहले यह नहीं कहा होगा कि बच्चों के लिए स्कूल बनाएंगे, अस्पताल बनाएंगे इसलिए हमें वोट देना.

केजरीवाल ने जनता को दी गारंटी
सतना में केजरीवाल बोले कि आज मैं गारंटी देने आया हूं. जब से हमने गारंटी देनी शुरू की, भाजपा वाले भी गारंटी-गारंटी करने लगे हैं. उन्होंने गारंटी दी थी कि पंद्रह लाख अकाउंट में डालेंगे, लेकिन गारंटी पूरी नहीं की, उनकी गारंटी झूठी है. चुनाव आने पर एक दूसरे को गालियां देते हैं. हमें गाली देनी नहीं आती. हम आम आदमी की समस्या समझते हैं. मैं आज आपको गारंटी दे रहा हूं:

बिजली: यहां लंबे-लंबे पावर कट लगते हैं, बिजली महंगी है, दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे बिजली आती है और बिजली का बिल 300 यूनिट तक जीरो आता है. मध्य प्रदेश में 24 घंटे बिजली सिर्फ आम आदमी पार्टी दे सकती है. 76 साल में आपने दोनों पार्टियों को देख लिया. गलत तरीके से आए नवंबर तक के पुराने बिल माफ कर देंगे. दिसंबर में चुनाव होगा, 30 नवंबर तक के सभी बिल माफ कर देंगे और अगले एक साल में 24 घंटे बिजली आएगी.

शिक्षा: मध्य प्रदेश में मामा ने सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क कर दिया है. हमने इतने शानदार सरकारी स्कूल बना दिए कि चार लाख बच्चों ने प्राइवेट से नाम कटाकर सरकारी में दाखिला लिया. प्राइवेट स्कूल वालों ने भी लूट मचा रखी है. इसे बंद करेंगे. कच्चे टीचर्स को पक्का किया जाएगा.

स्वास्थ्य: आज यहां सरकारी अस्पतालों का बेड़ा गर्क है. दिल्ली में दवाईयां टेस्ट सब फ्री हैं, 20 लाख का भी फ्री इलाज होता है. छोटी बीमारियों के लिए मोहल्लों में मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए हैं. मध्य प्रदेश के हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक और हर जिले में सरकारी अस्पताल ठीक करेंगे, पूरे इलाज मुफ्त होंगे.

रोजगार: हमने दो लाख सरकारी नौकरियां दीं और 12 लाख प्राइवेट नौकरियां पैदा की. पंजाब में डेढ़ साल में ही 31 हजार सरकारी नौकरियां दी और तीन लाख प्राइवेट नौकरियां देने की तैयारी कर रहे हैं. मध्य प्रदेश में भी रोजगार देंगे और जब तक रोजगार नहीं मिलता, तीन-तीन हजार बेरोजगारी भत्ता देंगे.

‘भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे’
केजरीवाल ने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए सिफारिश और रिश्वत बंद करेंगे. भ्रष्टाचार खत्म करेंगे. पुरानी सरकारों ने जितने घोटाले किए हैं, पुराने मंत्रियों ने इतने पैसे इकट्ठे किए हैं, वो सब पैसा निकलवाएंगे. लोगों के घरों तक सरकारी योजनाएं पहुंचाएंगे.

बुजुर्गों से तीर्थ यात्रा का वादा
सतना में AAP नेता ने कहा कि दिल्ली में 73 हजार बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा करा चुका हूं, यहां भी सबको फ्री तीर्थ यात्रा कराएंगे. दिल्ली और पंजाब के सैनिकों या पुलिसकर्मियों की शहादत पर परिजनों को एक करोड़ की सम्मान राशि देते हैं. यहां भी इसे लागू करेंगे. कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे. पंजाब के 25 हजार कर्मियों और 12 हजार कच्चे टीचर्स को पक्का करेंगे. किसानों और आदिवासियों के लिए अगली बार गारंटी की घोषणा करेंगे.

‘हम राष्ट्र निर्माण के लिए आए हैं’
उन्होंने दावा किया कि कोई राजनीतिक पार्टी ये बातें नहीं करती. कांग्रेस वाले भाजपा वालों को गाली देते हैं और वे इन्हें. हम राष्ट्र निर्माण के लिए आए हैं, देश लूटने के लिए नहीं. अन्ना आंदोलन से इसीलिए निकले हैं. हम देश बनाने आए हैं, पैसा कमाने नहीं.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...