13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeभोपालMP: बेटी को भगाकर मां बन गई दुल्हन! आखिर शादी के घर...

MP: बेटी को भगाकर मां बन गई दुल्हन! आखिर शादी के घर में पुलिस ने छापा क्यों मारा?

Published on

आगर मालवा

एमपी के आगर मालवा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इस बीच पुलिस पहुंच गई तो मां अपनी बेटी की जगह दुल्हन बन गई। घर में शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। थोड़ी देर बाद बारात आने वाली थी। उससे पहले घर में पुलिस पहुंच गई तो मां अपनी बेटी की जगह दुल्हन बनकर कमरे में बैठ गई। यह पूरा मामला एमपी के आगर मालवा जिले का है, जहां अक्षय तृतीया के दिन एक नाबालिग की शादी हो रही थी। यह शादी उसकी मां करवा रही थी। बच्ची की उम्र 12 साल है। शादी की खबर मिलने के बाद बच्ची के पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद इस बाल विवाह को रुकवाने पुलिस पहुंच गई।

मेहंदी गांव का है पूरा मामला
दरअसल, पति से विवाद के बाद महिला ने अपनी बच्ची के साथ सुसनेर थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव में रहती है। अक्षय तृतीया के दिन वह अपनी बच्ची की शादी करवा रही थी। बच्ची की उम्र अभी 12 साल है। शादी में उसके मायके के लोग साथ दे रहे थे। बच्ची इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसके बावजूद मां शादी की जिद पर अड़ी थी। बेटी की शादी की खबर पिता को मिली।

पिता ने पुलिस को सूचना दी
बेटी की शादी की जानकारी मिलते ही पिता ने सुसनेर पुलिस को सूचना दी। साथ ही बाल विवाह रुकवाने की गुहार लगाई। इसके बाद सुसनेर एसडीओपी पल्लवी शुक्ला और टीआई विजय सागरीय अपनी टीम को लेकर मेहंदी गांव पहुंचे। शादी वाले घर में पुलिस पहुंचने की सूचना मिल गई थी। इसके बाद मेहमान इधर-उधर हो गए। साथ ही नाबालिग दुल्हन को भी गायब कर दिया।

बेटी की जगह मां बन गई दुल्हन
पुलिस को चकमा देने के लिए नाबालिग की मां ने स्वांग रचा। वह खुद ही कमरे में दुल्हन बनकर बैठ गई। जूलरी और शादी के जोड़े में मां दुल्हन के कमरे में बैठ गई। पुलिस जब वहां पहुंची तो मां ने कहा कि मेरी ही शादी है। ऐसे में पुलिस हैरान रह गई। पुलिस को लगा कि किसी ने गलत सूचना दे दी है। हालांकि पुलिस को महिला की उम्र देखकर शक हो रहा था कि मामले में कोई झोल है।

पति ने की पहचान
इस बीच पुलिस ने शिकायत करने वाले शख्स को बुलाया। वह महिला का पति था। कमरे में पहुंचने पर पति ने महिला की पहचान कर ली। पति ने कहा कि यह दुल्हन नहीं है। यह तो मेरी पत्नी है। इसके बाद महिला का स्वांग रचना फेल हो गया है। पुलिस ने दुल्हन बनी मां को हिरासत में ले लिया। उसके बाद सुसनेर थाना लेकर पहुंची।

बाल-विवाह से बच गई बच्ची
सुसनेर टीआई ने बताया कि हमलोग वहां नाबालिग बच्ची की तलाश कर रहे थे। दुल्हन के कमरे में वह महिला हमें बैठी मिली थी लेकिन देखने में वह व्यस्क लग रही थी। इसके बाद दुल्हन के पिता को बुलाकर हमने वेरिफाई करवाया तो पता चला कि यह उसकी मां है। उसे समझाइश देकर थाने से छोड़ दिया गया है। साथ ही 12 वर्षीय बच्ची बालिका वधू बनने से बच गई है। गौरतलब है कि भारत में लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल है।

 

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...