5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeभोपालMP: 'पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं, 15 लाख कहां से लाएंगे', धांधली के...

MP: ‘पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं, 15 लाख कहां से लाएंगे’, धांधली के आरोपों पर बोलीं पटवारी परीक्षा टॉपर

Published on

भोपाल ,

मध्‍य प्रदेश में पटवारी भर्ती पर मुख्यमंत्री द्वारा रोक लगाने के बाद इसमें दूसरे पक्ष से भी अभ्यर्थी सामने आ रहे हैं. इसी क्रम में पटवारी भर्ती परीक्षा की टॉप 10 लिस्ट में शामिल पूजा रावत की आजतक से बातचीत हुई. पूजा ने सभी आरोपों को आधारहीन बताया है.

बता दें कि पटवारी परीक्षा के परिणाम की घोषणा के बाद आरोप लगाया गया कि ज्यादातर टॉपर वो हैं, जिन्होंने ग्वालियर के एक एग्जाम सेंटर में परीक्षा दी थी. इस पर शक तब और गहराया जब मंडल की तरफ से टॉपर्स की लिस्ट ही जारी नहीं की गई. छात्रों ने मांग की कि टॉपर लिस्ट जारी हो और किसने कहां पेपर दिया है ये भी बताया जाए. 10 जून को टॉपर लिस्ट जारी की गई. तब पता चला कि टॉप 10 में से 7 उम्मीदवारों ने ग्वालियर के एनआरआई कॉलेज एग्जाम सेंटर में परीक्षा दी थी. इसी के बाद परीक्षा पर सवाल उठने लगे. इस मामले में 13 जुलाई को प्रदेश के कई शहरों में छात्रों ने प्रदर्शन किया.

पूजा ने भी दी इसी सेंटर से परीक्षा
पूजा रावत ने भी NRI कॉलेज सेंटर से ही ये परीक्षा दी थी. पूजा ने कहा कि मेरे पिता खेती और सेक्युरिटी गार्ड का काम करते हैं. उनके पास इतना पैसा कहां से आएगा. पूजा ने कहा कि मेरी जांच की जाए और यदि मैं गलत तरीके से चुनी गई हूं तो मुझ पर कार्रवाई की जाए और यदि मैं निर्दोष हूं तो उन लोगों पर कार्रवाई हो जो आरोप लगा रहे हैं.

पूजा ने कहा कि मेरा पूरा बायोडाटा निकाल कर देख लिया जाए मैं पांचवी कक्षा से हिंदी में दस्तखत करती आई हूं. एग्जाम के दिन मैं NRI कॉलेज पहली बार गई थी. उससे पहले मैंने कभी नाम भी नहीं सुना था और ना मैं उन लोगों को जानती हूं जिनका नाम टॉपर लिस्ट में शामिल है. वैसे भी मेरी घर की स्थिति ऐसी है ही नहीं की मै पैसे देकर परीक्षा दूं. हमने बहुत मेहनत की है इस परीक्षा के लिए, इसलिए हमें 15 अगस्त को जॉइनिंग चाहिए. पूजा ने आगे कहा कि अंग्रेजी में पूरे नंबर आये यह आरोप भी झूठे लगाए जा रहे हैं.

मुझ जैसे मजदूर के पास 15 लाख रूपये कहां से आएंगे?
वहीं पूजा कि पिता मातादीन रावत ने कहा कि मुझ जैसे मजदूर के पास 15 लाख रूपये कहां से आएंगे. मैंने तो सिक्योरिटी गार्ड और किसान का काम कर के बच्ची को पढ़ाया है. मैं गरीब हूं लेकिन अपनी सभी 3 बच्चियों को पढ़ा चुका हूं.

क्यों बना बड़ा मुद्दा
मध्‍य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा पर रोक लगा दी गई है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा- कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह 2 उप समूह 4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के परीक्षा परिणाम में एक सेंटर के परिणाम पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है. इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोक रहा हूं. सेंटर के परिणाम का पुनः परीक्षण किया जाएगा.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...