10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
HomeभोपालMP: चोरी के शक में नाबालिगों को तालिबानी सजा, रस्सी से बांधकर...

MP: चोरी के शक में नाबालिगों को तालिबानी सजा, रस्सी से बांधकर कराया परेड

Published on

छतरपुर,

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में चोरी के संदेह में तीन नाबालिगों को बांधकर परेड कराने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. इससे पहले रविवार को पुलिस ने तीन नाबालिगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था, जिन्हें रस्सी से बांधकर हरपालपुर कस्बे में घुमाया गया था.

अधिकारी ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने और नाबालिगों में से एक की शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार शाम को कैलाश द्विवेदी और देव परमार के साथ-साथ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (अश्लील कृत्य), 115 (2) (चोट पहुंचाना), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 3 (5) (एक ही इरादे से कई लोगों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य) और 127 (2) (गलत तरीके से बंधक बनाना) और किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. रविवार की सुबह जेबकतरे और चोर होने के संदेह में तीनों नाबालिगों को छतरपुर जिले के हरपालपुर कस्बे के पुरानी गल्ला मंडी इलाके में बांधकर घुमाया गया.

एक अधिकारी ने पहले बताया कि नाबालिगों की दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने रविवार को बताया कि धर्मेंद्र राजपूत की शिकायत पर तीनों नाबालिगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है. उन्हें बांधकर घुमाने वाले वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है.

Latest articles

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

बुजुर्ग समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

भोपाल।शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की...

शातिर जालसाज़ों ने दर्जनों युवकों को लगाया लाखों का चूना

भोपाल।राजधानी में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें शातिर जालसाज़ों ने...

More like this