14.4 C
London
Wednesday, April 15, 2026
HomeभोपालMP: बीटेक छात्र की मौत की गुत्थी उलझी, क्रिप्टो-शेयर मार्केट में हुआ...

MP: बीटेक छात्र की मौत की गुत्थी उलझी, क्रिप्टो-शेयर मार्केट में हुआ था भारी नुकसान

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के रायसेन में रेलवे ट्रैक पर मिली बीटेक छात्र निशंक की लाश की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है. इस बीच पुलिस को तफ्तीश में जानकारी मिली है कि मृतक निशंक क्रिप्टो और शेयर मार्केट में भी निवेश करता था. दरअसल, निशंक की मौत को लेकर तीन जिलों की पुलिस रविवार से इस बात को लेकर उलझी हुई है कि इस मौत के पीछे वजह क्या है? यह हत्या है या आत्महत्या, यह भी अब तक साफ नहीं हो सका है.

इस बीच पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले की जांच के दौरान जानकारी मिली है कि निशंक ने शेयर मार्केट और क्रिप्टो करेंसी में भी निवेश किया हुआ था. इसमें उसे नुकसान उठाना पड़ा था. नुकसान की भरपाई और शेयर बाजार में ज्यादा निवेश के लिए निशंक ने कुछ दोस्तों से भी उधार लिया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से निशंक ने उधार के पैसे वापस नहीं किए थे जिसके चलते उसकी दोस्तों से बात भी बंद चल रही थी.

इंस्टाग्राम पर भी क्रिप्टो से जुड़ी पोस्ट की थी शेयर
निशंक की शेयर बाजार और क्रिप्टो करेंसी में दिलचस्पी उसके इंस्टाग्राम अकाउंट में भी देखने को मिली है. 16 जून को निशंक ने क्रिप्टो करेंसी से जुड़ी एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी. हालांकि पुलिस के सामने बड़ी चुनौती अब भी यह साबित करने की है आखिर निशंक की मौत के पीछे क्या कारण है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ट्रेन से कटकर मौत होने की पुष्टि हुई है.

वहीं इस घटना को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी शुरुआती तौर पर हुई जांच के बाद आत्महत्या की ओर इशारा किया है. हालांकि पुलिस को अभी भी यह साबित करना है कि आखिर किन परिस्थितियों में और किस वजह से निशंक राठौर की मौत हुई है.

Latest articles

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

More like this

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

मप्र के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट, पारा 44°C तक जाने के आसार

प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, पारा 41.2°C पहुंचा भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बादलों और...