19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeभोपालMP : नाचते-नाचते महिला को आया हार्ट अटैक, डांस फ्लोर पर गिरकर...

MP : नाचते-नाचते महिला को आया हार्ट अटैक, डांस फ्लोर पर गिरकर हो गई मौत

Published on

सिवनी,

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक महिला की नाचते समय गिरकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम चल रहा था, उसी में महिलाएं डांस कर रही थीं. उसी समय एक महिला डांस फ्लोर पर गिर गई. आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना का वीडियो सामने आया है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना सिवनी जिले के बखारी गांव की है. बुधवार की रात यहां एक शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान संगीत कार्यक्रम में महिलाएं डांस कर रही थीं. डांस के दौरान 60 साल की महिला अचानक डांस फ्लोर पर गिर गई. लोगों ने देखा तो तुरंत महिला को अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया. इस घटना का वीडियो सामने आया है. डॉक्टर के मुताबिक, महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है.

दो दिन पहले दुल्हन के पिता की डांस करते समय हो गई थी मौत
बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के अल्मोड़ा में इसी तरह की घटना सामने आई थी. यहां बेटी की शादी में पिता नाचते-नाचते डांस फ्लोर पर ही गिर गए थे और उनकी मौत हो गई थी. घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर पंचनामा भरा था.

इस दौरान दूसरी तरफ दुल्हन के परिजनों ने हल्द्वानी जाकर गमगीन माहौल में विवाह संपन्न कराया था. इस दौरान कन्यादान दुल्हन के मामा ने किया था. यह घटना रविवार की है. युवती का विवाह हल्द्वानी में एक मैरिज हाल में तय था.

दुल्हन पक्ष के लोगों को हल्द्वानी जाकर ही विवाह कार्यक्रम करना था. इससे पहले युवती की मेहंदी, हल्दी समेत सभी रस्में उसके घर अल्मोड़ा में की जा रही थीं. रस्मों के दौरान देर रात लोग डांस कर रहे थे. इसी दौरान दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया और उसी दौरान गिरकर उनकी मौत हो गई थी.

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई, 80 से अधिक मकान-दुकानें हटाई गईं

इंदौर। शहर के गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण योजना के...