2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यमुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी भी NDA में शामिल! हेट स्पीच...

मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी भी NDA में शामिल! हेट स्पीच मामले में कासगंज जेल में है बंद

Published on

लखनऊ

योगी सरकार के आने के बाद गाजीपुर के रसूखदार अंसारी परिवार पर शिकंजा कसना तेज हो गया था। मुख्तार अंसारी, उनके भाई अफजाल अंसारी और बेटा अब्बास अंसारी तीनों जेल में है। शनिवार को ही हेट स्पीच के मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अब्बास अंसारी की कोर्ट में पेशी हुई है। इस बीच सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एनडीए में शामिल हो गए हैं। राजभर की पार्टी सुभासपा से ही अब्बास अंसारी ने विधानसभा चुनाव लड़ा था और फिलहाल वह इसी पार्टी से विधायक हैं। ऐसे में चाहे-अनचाहे अब्बास अंसारी भी भाजपा नीत एनडीए गठबंधन का हिस्सा हो गए हैं।

क्यों जेल में हैं अब्बास अंसारी
मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी को फिलहाल कासगंज जेल में बंद किया गया है। उन पर मऊ विधानसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी सभा में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है। अपने भाषण में अब्बास अंसारी ने अधिकारियों से हिसाब-किताब कर लेने की धमकी दी थी। इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना गया था। मामले को लेकर उन पर केस भी दर्ज कराया गया था। लंबे समय तक फरार रहने के बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद से वह जेल में हैं।

कौन है अब्बास अंसारी
अब्बास अंसारी पूर्वांचल के कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे हैं। फिलहाल, वह मऊ सदर विधानसभा से विधायक हैं। हालिया विधानसभा चुनाव सपा और सुभासपा ने मिलकर लड़ा था। इसमें मऊ सदर की सीट सुभासपा के खाते में आई थी। सुभासपा ने यहां से मुख्तार के बेटे अब्बास को अपना उम्मीदवार बनाया था। अब्बास ने यहां से जीत दर्ज की थी लेकिन चुनाव के बाद सपा और सुभासपा की जोड़ी टूट गई। अब्बास को सुभासपा के सिंबल पर सपा का ही उम्मीदवार माना जा रहा था।

अभी तक पार्टी नहीं छोड़ी
गठबंधन टूटने के बाद भी अब्बास अंसारी की ओर से सुभासपा छोड़ने या पार्टी से इस्तीफा देने की पहल नहीं की गई है। ऐसे में वह अब भी सुभासपा के विधायक बने हुए हैं। अब जब राजभर की पार्टी ने अमित शाह से मुलाकात के बाद एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है तो अपने आप अब्बास अंसारी भी एनडीए गठबंधन का हिस्सा हो गए हैं। अब देखना ये है कि राजभर के इस कदम के बाद अंसारी परिवार पार्टी में रहने या न रहने को लेकर क्या फैसला लेता है?

अब्बास पर क्या कहती है सुभासपा
अंसारी परिवार और राजभर के बीच संबंध ठीक नहीं है, इसकी झलक तब देखने को मिली थी जब अब्बास अंसारी फरार थे। सुभासपा प्रमुख राजभर की सपा से दोस्ती टूट चुकी थी। तब राजभर ने फरार अब्बास अंसारी के सरेंडर करने की अपील की थी। इस दौरान उनसे अब्बास के पार्टी छोड़ने को लेकर भी सवाल किया गया था। जवाब में राजभर ने कहा था कि यह सवाल अब्बास अंसारी से पूछना चाहिए। उनकी अब्बास अंसारी से बात नहीं होती।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...