22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमुंबई: 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, 6 आरोपियों में से...

मुंबई: 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, 6 आरोपियों में से 3 नाबालिग

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र के मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है.पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. चौंकाने वाली बात यह है की आरोपियों में से 3 आरोपी नाबालिग हैं जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है.पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को डोंगरी इलाके के बाल सुधारगृह में भेज दिया है. एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (D)(2)(N),34 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 5, 6, 8, 10, 12, 17 के तहत केस दर्ज किया है.

एनएम जोशी पुलिस ने बताया कि बाकी 3 बालिग आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया गया था. उन्हें 30 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया की आरोपी और नाबालिग लड़की एक ही इलाके के थे और एक दूसरे के जानने वाले थे.

मुंबई से इसी माह एक अन्य महिला के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई थी. यहां 42 साल की एक महिला के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दी गईं. यहां तीन लोगों ने घर में घुसकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने इस दौरान महिला के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया और प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से भी जलाया.

इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुटी है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 42 वर्षीय एक महिला के साथ तीन लोगों ने घर में घुसकर सामूहिक बलात्कार किया और उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया. अधिकारी ने कहा कि महिला ने बताया कि इस दौरान उसके प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट जला भी दिया.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this