9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमुंबई: पटाखा फोड़ने पर विवाद, 3 नाबालिगों ने 21 साल के युवक...

मुंबई: पटाखा फोड़ने पर विवाद, 3 नाबालिगों ने 21 साल के युवक को चाकुओं से गोदा

Published on

मुंबई,

दिवाली के मौके पर मुंबई के शिवाजी नगर में पटाखे फोड़ने पर विवाद इतना बढ़ गया कि 3 नाबालिगों ने 21 वर्षीय युवक को मौत के घाट उतार दिया. शिवाजी पुलिस थाने के पास 3 नाबालिग लड़कों ने लात-घूंसे और चाकू मारकर हत्या कर दी, मृतक का नाम सुनील शंकर नायडू है. मामला सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बिल्डिंग नंबर 15 B, नटवर पारेख कंपाउंड का है, जहां पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ.

पुलिस के मुताबिक, दोपहर 12 साल का लड़का कांच की बोतल में पटाखा फोड़ रहा था, जिसे सुनील नायडू ने मना किया और वहां से भगा दिया, जिसके बाद 12 साल का नाबालिग लड़का अपने एक 15 साल के भाई और 14 साल के दोस्त को लेकर आया और सुनील नायडू से मारपीट करने लगा.

तीनों ने मिलकर पहले लात-घूंसे से खूब मारा, इसके बाद उस पर चाकू से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल सुनील को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. इस मामले में शिवाजी पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि तीसरे बच्चे की तलाश जारी है.

मृतक सुनील नायडू के शव को राजावाड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. कांच की बोतल में पटाखा फोड़ने वाले 12 वर्षीय लड़के का नाम आकाश मंडल है. आकाश के भाई का नाम विकास मंडल (15) है और 14 साल के दोस्त के दोस्त का नाम विकास शिंदे है. इन तीनों ने सुनील नायडू को पहले पहले लात-घूंसों से मारा, फिर गले पर चाकू से वार किया.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...