6.3 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeखेलगिल की आंधी में उड़ी मुंबई... सूर्या-रोहित सब फेल, गुजरात की फाइनल...

गिल की आंधी में उड़ी मुंबई… सूर्या-रोहित सब फेल, गुजरात की फाइनल में एंट्री

Published on

अहमदाबाद,

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का क्वालिफायर 2 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (Mumbai के बीच खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल के शतक की मदद से गुजरात ने 3 विकेट पर 233 रन बनाए। मुंबई की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। ऋतिक शौकिन की जगह कुमार कार्तिकेय को मौका मिला। गुजरात की टीम में दो बदलाव हुआ। जोस लिटिल और साई सुदर्शन की प्लेइंग 11 में वापसी हुई। बारिश के कारण टॉस 45 मिनट की देरी से हुआ। मैच आधे घंटे लेट शुरू हुआ।

मुंबई को जीत के लिए 234 रन का बड़ा लक्ष्य मिला था और रोहित शर्मा की टीम जीत के स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। मुंबई की टीम दूसरी पारी में 18.2 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हार के साथ ही पांच बार की चैंपियन मुंबई का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया तो वहीं मौजूदा आईपीएल चैंपियन फाइनल में पहुंच गई है। अब फाइनल मैच में गुजरात का सामना एमएस धोनी की टीम सीएसके के साथ होगा। फाइनल मैच 28 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा।

हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटन्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्वालिफायर-1 में 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी ओर रोहित ब्रिगेड ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 81 रनों से धमाकेदार जीत हासिल की थी. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए बने रहिए…

मुंबई इंडियंस के ऐसे गिरे विकेट्स:
पहला विकेट- नेहाल वढेरा 4 रन (5/1)
दूसरा विकेट- रोहित शर्मा 8 रन (21/2)
तीसरा विकेट- तिलक वर्मा 43 रन (72/3)
चौथा विकेट- कैमरन ग्रीन 30 रन (124/4)
पांचवां विकेट- सूर्यकुमार यादव 61 रन (155/5)
छठा विकेट- विष्णु विनोद 5 रन (156/6)
सातवां विकेट- टिम डेविड 2 रन (158/7)
आठवां विकेट- क्रिस जॉर्डन 2 रन (161/8)
नौवां विकेट- पीयूष चावला 0 रन (162/9)

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी रही. विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने मिलकर 6.2 ओवरों में 54 रनों की तूफानी पार्टनरशिप की. स्पिनर पीयूष चावला ने साहा को स्टंप आउट करवाकर इस पार्टनरशिप को तोड़ा. साहा ने तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाए. पहला विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली. गिल ने इस दौरान अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सिर्फ 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया.

अर्धशतक पूरा करने के बाद गिल ने छक्कों की बरसात कर दी. गिल ने आकाश मधवाल के एक ओवर में तीन छक्के लगाए. फिर 13वें ओवर में उन्होंने पीयूष चावला की भी जबरदस्त धुनाई करते हुए दो छक्के और एक चौका लगाया. गिल की तूफानी बैटिंग जारी रही और उन्होंने कैमरन ग्रीन की गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा कर लिया. गिल ने 49 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें आठ छक्के और चार चौके शामिल थे. आईपीएल 2023 में शुभमन गिल का यह तीसरा शतक रहा. इससे पहले गिल ने सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं.

किसी आईपीएल सीजन में सर्वाधिक शतक:
4 – विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2016)
4- जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स, 2022)
3- शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स, 2023)

गिल ने सहवाग का तोड़ा रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने 60 गेंदों पर 129 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और दस छक्के शामिल रहे. गिल को आकाश मधवाल ने टिम डेविड के हाथों कैच आउट कराया. गिल और साई सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी हुई. गिल इस पारी के चलते आईपीएल के प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. गिल ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने सीएसके के खिलाफ 122 रन बनाए थे.

IPL प्लेऑफ में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
129- शुभमन गिल (GT) बनाम MI, अहमदाबाद, 2023 Q2
122- वीरेंद्र सहवाग (पंजाब किंग्स) बनाम CSK, मुंबई, 2014 Q2
117*- शेन वॉटसन (सीएसके) बनाम SRH, मुंबई, 2018 फाइनल
115*- ऋद्धिमान साहा (पंजाब किंग्स) बनाम KKR, बेंगलुरु, 2014 फाइनल

शुभमन गिल आईपीएल के प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सातवें और सबसे युवा प्लेयर हैं. गिल ने 23 साल और 260 दिनों की उम्र में आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाया है. गिल ने प्लेऑफ में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में रजत पाटीदार और ऋद्धिमान साहा और रजत पाटीदार की बराबरी कर ली. साहा और पाटीदार ने भी 49-49 गेंदों पर शतक लगाए थे.

प्लेऑफ में सबसे तेज शतक:
ऋद्धिमान साहा (पंजाब किंग्स बनाम KKR)- 49 गेंद (2014 फाइनल)
रजत पाटीदार (RCB बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स)- 49 गेंद (2022 एलिमिनेटर)
शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस)- 49 गेंद (2023 क्वालिफायर-2)

उच्चतम आईपीएल स्कोर (भारत बल्लेबाज)
132*- केएल राहुल (पंजाब किंग्स) बनाम RCB, दुबई 2020
129- शुभमन गिल (GT) बनाम MI, अहमदाबाद, 2023
128*- ऋषभ पंत (DC) बनाम SRH, दिल्ली, 2018
127- मुरली विजय (CSK) बनाम RR, चेन्नई, 2010

एक आईपीएल इनिंग में सर्वाधिक छक्के (प्लेऑफ)
10- शुभमन गिल (जीटी) बनाम MI, अहमदाबाद, 2023
8- ऋद्धिमान साहा (पंजाब किंग्स) बनाम KKR, बेंगलुरु, 2014
8- क्रिस गेल (RCB) बनाम SRH, बेंगलुरु, 2016
8- वीरेंद्र सहवाग (PBKS) बनाम CSK, मुंबई, 2014
8- शेन वॉटसन (CSK) बनाम SRH, मुंबई, 2018

गिल के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या और साई सुदर्शन ने 22 रनों की साझेदारी करके गुजरात को दो सौ रनों के पार पहुंचा दिया. सुदर्शन 31 गेंदों पर 43 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. वहीं हार्दिक पंड्या ने 13 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और इतने ही चौके शामिल थे. गिल की शानदार पारी के चलते गुजरात ने 20 ओवरों में तीन विकेट पर 233 रन बनाए. आईपीएल के प्लेऑफ में यह किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा.

गुजरात टाइटन्स के ऐसे गिरे विकेट्स: (233/3)
पहला विकेट- ऋद्धिमान साहा 18 रन (54/1)
दूसरा विकेट- शुभमन गिल 129 रन (192/1)
तीसरा विकेट- साई सुदर्शन 43 रन (214/2)

एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रन
973 – विराट कोहली (RCB, 2016)
863- जोस बटलर (RR, 2022)
851- शुभमन गिल (GT, 2023)
848- डेविड वॉर्नर (SRH, 2016)
735- केन विलियमसन (SRH, 2018)

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...