15.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलफाइनल से सिर्फ एक जीत दूर मुंबई, आकाश मधवाल के 'पंजे' ने...

फाइनल से सिर्फ एक जीत दूर मुंबई, आकाश मधवाल के ‘पंजे’ ने लखनऊ को किया IPL से बाहर

Published on

चेन्नई

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस ने बुधवार रात खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को 81 रन से हराते हुए न सिर्फ टूर्नामेंट से बाहर कर दिया बल्कि फाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बुधवार रात खेले गए मुकाबले में 182 रन के जवाब में पूरी लखनऊ टीम मिलकर 16.3 ओवर में महज 101 रन पर सिमट गई। मुंबई के युवा पेसर आकाश मधवाल ने 3.3 ओवर में सिर्फ पांच रन देते हुए पांच विकेट चटकाए। अब मुंबई का सामना 26 तारीख को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से दूसरे क्वालीफायर में होगा। जीतने वाली टीम 28 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ फाइनल खेलेगी तो हारने वाली टीम का बोरिया बिस्तर बंध जाएगा।

ताश के पत्तों की तरह बिखरी LSG
लगातार दूसरे सीजन लखनऊ सुपरजायंट्स एलिमिनेटर में हारकर बाहर गई। 2022 में सामने आरसीबी थी तो इस बार मुंबई इंडियंस ने बाहर का रास्ता दिखाया। लखनऊ का स्कोर एक वक्त 8.2 ओवर 3-69 था। मगर अगले 32 रन बनाने में सात विकेट गिर गए। टीम का स्कोर 69 रन पर 2 विकेट से 92 पर 7 और फिर देखते ही देखते 101 पर 10 हो गया। लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 27 गेंद में 40 रन बनाए। 9वें, 10वें, 12वें, 13वें, 15वें और 17वें ओवर में विकेट गिरते गए।

टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही. आकाश मधवाल ने पारी के दूसरे ही ओवर में ओपनर प्रेरक मांकड़ को ऋतिक शौकीन के हाथों कैच करा दिया. फिर चौथे ओवर में लखनऊ टीम के इम्पैक्ट प्लेयर काइल मेयर्स को क्रिस जॉर्डन ने चलता कर दिया. दो विकेट जल्द गिरने के बाद मार्कस स्टोइनिस और कप्तान क्रुणाल पंड्या ने 46 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला.

लखनऊ के तीन खिलाड़ी हुए रन-आउट
हालांकि इस साझेदारी के दौरान क्रुणाल (8 रन, 11 गेंद) टच में बिल्कुल नहीं दिखाई दिए. स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने टिम डेविड के हाथों कैच कराकर क्रुणाल की पारी का अंत किया. क्रुणाल के आउट होने के बाद लखनऊ ने आकाश मधवाल के एक ही ओवर में लगातार गेंदों पर विकेट गंवाए. मधवाल ने पहले आयुष बडोनी को बोल्ड किया, फिर अगली गेंद पर निकोलस पूरन को चलता कर मुंबई को बड़ी कामयाबी दिलाई.

लखनऊ की टीम ने इसके बाद मार्कस स्टोइनिस का विकेट गंवा दिया, जो दुर्भाग्यशाली तरीके से रन-आउट हुए. स्टोइनिस ने 27 गेंदों पर 40 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक सिक्स शामिल रहा. यहां से लखनऊ के लिए जीतना असंभव सा था. के. गौतम और रवि बिश्नोई ने रन-आउट होकर पूरी तरह अपनी टीम को मुकाबले से बाहर करा दिया. मुंबई की ओर से आकाश मधवाल ने 3.3 ओवरों में पांच रन देकर पांच विकेट लिए. वहीं पीयूष चावला और क्रिस जॉर्डन को एक-एक विकेट मिला.

लखनऊ सुपर जायंट्स के ऐसे गिरे विकेट्स: (101/10)
पहला विकेट: प्रेरक मांकड़ 3 रन (12/1)
दूसरा विकेट: काइल मेयर्स 18 रन (23/2)
तीसरा विकेट: क्रुणाल पंड्या 8 रन (69/3)
चौथा विकेट: आयुष बडोनी 1 रन (74/4)
पांचवां विकेट: निकोलस पूरन 0 रन (74/5)
छठा विकेट: मार्कस स्टोइनिस 40 रन (89/6)
सातवां विकेट: कृष्णप्पा गौतम 2 रन (92/7)
आठवां विकेट: रवि बिश्नोई 3 रन (100/8)
नौवां विकेट: दीपक हुड्डा 15 रन (100/9)
दसवां विकेट: मोहसिन खान 0 रन (101/10)

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही और उसने चौथे ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया. रोहित को अफगानी प्लेयर नवीन उल हक ने आयुष बडोनी के हाथों कैच कराया. रोहित ने 10 गेंदों पर 11 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक सिक्स शामिल रहा. मुंबई ने इसके बाद ईशान किशन (15) का भी विकेट खो दिया, जो यश ठाकुर की गेंद पर चलते बने.

38 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की तूफानी पार्टनरशिप करके मुंबई को 100 रनों के पार पहुंचाया. दोनों ही खिलाड़ी नवीन उल हक के ओवर में पवेलियन लौट गए. सूर्या ने दो चौके और इतने ही सिक्स की मदद से 20 गेंदों पर 33 रन बनाए. वहीं ग्रीन ने 23 गेंदों पर 41 रनों का योगदान दिया. ग्रीन ने अपनी पारी में छह चौका और एक सिक्स लगाया.

यहां से तिलक वर्मा और टिम डेविड के बीच 43 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने मुंबई को फिर से मोमेंटम प्रदान किया. वर्मा ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए, जबकि डेविड के बल्ले से 13 रन निकले. आखिरी ओवरों में नेहाल वढेरा ने ताबड़तोड़ 23 रन बनाकर मुंबई को 182 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. वढेरा ने 12 गेंदों पर 23 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो सिक्स शामिल रहे. लखनऊ की ओर से नवीन उल हक ने चार और यश ठाकुर ने तीन खिलाड़ियों को चलता किया.

मुंबई इंडियंस के ऐसे गिरे विकेट्स: (182/8)
पहला विकेट- रोहित शर्मा 11 रन (30/1)
दूसरा विकेट- ईशान किशन 15 रन (38/2)
तीसरा विकेट- सूर्यकुमार यादव 33 रन (104/3)
चौथा विकेट- कैमरन ग्रीन 41 रन (105/4)
पांचवां विकेट- टिम डेविड 13 रन (148/5)
छठा विकेट- तिलक वर्मा 26 रन (159/6)
सातवां विकेट- क्रिस जॉर्डन 4 रन (168/7)
आठवां विकेट- नेहाल वढेरा 23 रन (182/8)

पहली बार मुंबई को मिली जीत
आईपीएल के इतिहास में मुंबई ने पहली बार लखनऊ को मात दी है. आईपीएल 2022 के दौरान दोनों टीमों के बीच जब पहला मैच हुआ था, तब केएल राहुल के शतक की बदौलत लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हराया था. फिर रिवर्स फिक्सर में भी केएल राहुल ने शतक लगाकर लखनऊ को 36 रनों से जीत दिलाई थी. फिर मौजूदा सीजन में लखनऊ ने पांच रनों से जीत हासिल करके मुंबई के खिलाफ विनिंग हैट्रिक लगाई थी. अब रोहित ब्रिगेड ने उन तीनों हार का बदला ले लिया है.

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...