3.8 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeराज्यहरियाणा के नूंह में हत्याः खनन माफिया के डंपर के सामने खड़े...

हरियाणा के नूंह में हत्याः खनन माफिया के डंपर के सामने खड़े हो गए DSP सुरेंद्र सिंह

Published on

नूंह

हरियाणा के नूंह जिले स्थित मेवात में बेखौफ माफियाओं ने अवैध खनन रोकने गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह विश्नोई की को डंपर से उड़ा दिया। डीएसपी सुरेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि अरावली हिल्स के पास खनन माफिया अवैध खनन करा रहा है। इसी के बाद वे मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक उनकी नजर पत्थर से लदे एक डंपर पर पड़ी। उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन डंपर चालक उसे भगाने लगा। सिंह ने डंपर का पीछा किया। इस दौरान डंपर चालक ने उनकी जिप्सी पर टक्कर मारने की कोशिश भी की। कुछ आगे जाकर उसने डंपर को रोक दिया।इसके बाद डीएसपी सुरेंद्र सिंह डंपर के सामने जाकर खड़े हो गए। इस दौरान खनन माफिया के गुर्गों ने उन पर डंपर चढ़ा दिया और फरार हो गया। सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी सुरेंद्र सिंह इसी साल रिटायर होने वाले थे।

ADG लॉ एंड ऑर्डर बोले…
हरियाणा के एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर संदीप खिरवार का कहना है, ‘हमें दोपहर 12 बजे के करीब सूचना मिली थी। इस मामले में हम बहुत सख्त ऐक्शन लेंगे। दोषियों को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जनता में कानून का विश्वास और बढ़ाएंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। अवैध खनन के खिलाफ हमारा ऐक्शन चल रहा था। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हत्या के वक्त मौके पर खनन माफिया के गुर्गों की संख्या पांंच से छह के करीब बताई जा रही है।

गृहमंत्री अनिल विज बोले- जितनी फोर्स लगानी पड़ेगी, लगाएंगे
नूंह में DSP सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में गृहमंत्री अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया है। विज ने कहा कि मैंने कार्रवाई के सख्त आदेश दिए हैं। जितनी फोर्स लगानी पड़ी, हम लगाएंगे। विज ने कहा कि आसपास के जिलों की फोर्स भी लगानी पड़े तो भी लगाने में नहीं चूकेंगे। उन्होंने कहा कि हम खनन माफियाओं को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे।

रणदीप सुरजेवाला का बयान
डीएसपी सुरेंद्र सिंह विश्नोई की हत्या पर रणदीप सुरजेवाला का बयान सामने आया है। सुरजेवाला ने कहा- ‘हरियाणा माइनिंग माफिया का अड्डा, सरकार और माइनिंग माफिया की सांठगांठ, डीएसपी की हत्या की न्यायिक जांच हो।’

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...