3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमें भीख, भारत को अरबों डॉलर देते हैं मुस्लिम देश... पाकिस्तानियों को...

हमें भीख, भारत को अरबों डॉलर देते हैं मुस्लिम देश… पाकिस्तानियों को फांसी देने पर भड़के लोग

Published on

इस्लामाबाद

भारत और अफगानिस्तान के ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। तालिबान के आने के बाद से रिश्ते भले तनावपूर्ण हुए, लेकिन एक बार फिर दोनों देश अपने रिश्तों को मजबूत करने में जुट गए हैं। भारत का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अफगानिस्तान पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने तालिबान के विदेश मंत्री और व्यापारियों से मुलाकात की। अफगानिस्तान ने भारत की मदद पर शुक्रिया कहा। इसे देखकर पाकिस्तानियों को मिर्ची लगी है। पाकिस्तान में इस बात पर चर्चा है कि इस्लामिक मुल्क होने पर भी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के संबंध अच्छे नहीं लेकिन भारत से हैं। इस पर एक पाकिस्तानी शख्स ने पूरे पाकिस्तान के आइडिया को ही लताड़ लगाई है।

पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल रियल एंटरटेनमेंट टीवी के सुहैब चौधरी ने इस मुद्दे पर लोगों से बात की। अब्दुल बशीर नाम के एक शख्स ने कहा, ‘पाकिस्तान की किताबों में आजकल जो भी पढ़ाया जा रहा है, उसका सिर्फ मजाक बनता है। पाकिस्तान की किताबों में एकतरफा बातें होती हैं।’ उन्होंने भारत के साथ युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा, ‘हमारी किताबों में नहीं बताया जाता कि हालात कैसे थे, क्यों युद्ध हुआ? सिर्फ बच्चों को ये बताया जाता है कि एक दिन दुश्मन ने हमला कर दिया। इससे उनमें कोई क्रिटिकल थिंकिंक नहीं बनती है। फिर जब बड़े होने पर इस बच्चे को सच्चाई पता चलती है तो वो हैरान रह जाता है।’

‘सिर्फ पाकिस्तान को उम्मा का दर्द’
शौकत इकबाल नाम के एक शख्स ने कहा, ‘सोशल मीडिया के समय में लोग सवाल कर रहे हैं। लोग बात कर रहे हैं कि किताबों में कुछ और लिखा है, लेकिन हकीकत कुछ और है। अगर पाकिस्तान को कुछ होगा तो वह उसके अपने कारणों से होगा।’ कश्मीर मुद्दे पर जब अब्दुल बशीर से सवाल किया गया कि क्या मुस्लिम देश पाकिस्तान के साथ हैं तो उन्होंने कहा कि दुनिया अपने हितों के लिए चलती है। उम्मा का दर्द सिर्फ पाकिस्तान में है। खंजर किसी पर चलता है और तड़पते हम हैं। लेकिन बुनियादी तौर पर यह सब चंदे का खेल है। दुनिया में कहीं भी कुछ हो तो अमेरिकी बेड़ा और पाकिस्तान में चंदे का डब्बा एक्टिव हो जाता है।

सिर्फ पाकिस्तान में होती है जंग की बात
उन्होंने आगे कहा, ‘मुस्लिम देशों का संगठन OIC है। कश्मीर पर कोई भी प्रस्ताव फेल हो जाता है, क्योंकि वो सिर्फ अपना फायदा देखती हैं। पाकिस्तान के लिए मुस्लिम देशों के पास भीख और खजूर है। लेकिन वे निवेश भारत में करते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि आज के समय दुनिया लड़ती नहीं है। सिर्फ पाकिस्तान में गजवा और मंदिर की घंटियां तोड़ने की बात होती हैं। अफगानिस्तान के साथ रिश्तों पर उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के बेस से अमेरिका के जेट अफगानिस्तान में हमला करते थे। तब भारत अफगानिस्तान में बांध और स्कूल बना रहा था। अब पाकिस्तान सोचे कि इस्लाम के नाम पर वह भाईचारा करें तो यह दोतरफा होता है।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...