7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुबई में हिंदू मंदिर पर भड़के मुस्लिम कट्टरपंथी, बोले-इतना महंगा हिंदू मंदिर...

दुबई में हिंदू मंदिर पर भड़के मुस्लिम कट्टरपंथी, बोले-इतना महंगा हिंदू मंदिर यूएई में क्‍यों

Published on

दुबई

दुबई के जबेल अली विलेज में चार अक्‍टूबर को एक खूबसूरत हिंदू मंदिर का उद्घाटन हुआ है। अरब और भारतीय आर्किटेक्‍चर को मिलाकर बनाए गए इस मंदिर के जरिए सहिष्‍णुता, शांति और सौहार्द का संदेश देने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अब यही मंदिर यूएई के लोगों को खटक रहा है। यूएई के लेखक अब्‍दुल्‍ला अलमादी ने कहा है कि इस मंदिर को ऐसे समय में बनवाने की क्‍या जरूरत है जब भारत में मुसलमानों पर हमले हो रहे हैं। इस मंदिर में 16 हिंदू देवी-देवताओं के साथ ही गुरुग्रंथ साहिब को भी रखा गया है। मंदिर के दरवाजे सभी धर्मों के अनुयायियों के लिए खुले हैं।

क्‍यों बनवाया गया मंदिर
अब्‍दुल्‍ला ने मंदिर का एक वीडियो शेयर किया और मंदिर की आलोचना की। उन्‍होंने लिखा, ‘यह बड़ा अजीब है। ऐसे समय में जब भारत में कट्टरपंथी हिंदू, मस्जिदों को मोदी सरकार के समर्थन से तोड़ रहे हैं, यूएई में 16 लाख डॉलर वाले इस हिंदू मंदिर को बनावने का क्‍या औचित्‍य है?’ यह यूएई का पहला ऐसा मंदिर है जो किसी एक समुदाय के लिए है। मंदिर की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह मंदिर परंपरा का प्रतीक है जिसे आने वाले समय के लिए तैयार किया गया है।

यूएई के सहिष्णुता और सहअस्तित्व मंत्री शेख नाहन मुबारक अल नाहयन दशहरे से एक दिन पहले इस मंदिर का उद्घाटन किया। अगस्‍त महीने के अंत में मंदिर में सिखों के पवित्र ग्रुरु ग्रंथ साहिब को भी यहां रखा गया था। मंदिर अंदर से काफी खूबसूरत है और इसकी खूबसूरती देखती ही बनती है। मंदिर के मुख्‍य हॉल में ईश्‍वर की मूर्तियां स्‍थापित हैं।

अप्‍वाइंटमेंट हुए फुल
इस हॉल में एक बड़ा सा 3डी प्रिंटेड गुलाबी कमल है जो पूरे गुंबद पर नजर आता है और उसे खूबसूरत बना देता है।यह मंदिर ‘पूजा गांव’ के तौर पर मशहूर जबेल अली में स्थित है। यह वह जगह है जहां पर कई चर्च और गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा स्थित है। मैनेजमेंट की तरफ से क्‍यूआर कोड आधारित एप्‍वाइंटमेंट बुकिंग सिस्‍टम सक्रिय किया गया है। वेबसाइट के जरिए इस क्‍यूआर सिस्‍टम का प्रयोग कर दुबई के हिंदू मंदिर के लोगों ने दर्शन किए।

मंदिर पांच अक्‍टूबर से आधिकारिक तौर पर बाकी जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मंदिर सुबह 6:30 बजे से लेकर रात आठ बजे तक खुला रहता है। दिलचस्‍प बात है कि अक्‍टूबर के अंत तक म‍ंदिर में दर्शन करने के लिए अप्वाइंटमेंट्स फुल हो गए हैं। पांच अक्‍टूबर से जिन लोगों ने वेबसाइट के जरिए बुकिंग कराई है, उन्‍हें असीमित समय तक के लिए एंट्री मिल सकेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...