13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्य'मुसलमान यूपी में सबसे ज्यादा सुरक्षित...', बुलडोजर जस्टिस पर भी CM योगी...

‘मुसलमान यूपी में सबसे ज्यादा सुरक्षित…’, बुलडोजर जस्टिस पर भी CM योगी ने दिया जवाब

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में मुस्लिम सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं. उन्होंने संभल से लेकर मथुरा मामले में भी बयान दिया. योगी से सवाल किया गया था कि क्या आपके राज्य में मुसलमान सुरक्षित हैं? इस पर उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं. उन्होंने दोहराया- सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं. अगर हिंदू सुरक्षित हैं तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं.न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में सीएम योगी ने बुलडोजर जस्टिस पर कहा, जो जैसे समझेगा, उसको उसी भाषा में समझाना चाहिए.

डबल इंजन की सरकार पर क्या बोले सीएम योगी?
अखिलेश कहते हैं कि डबल इंजन क्या, अब तो इंजन एक-दूसरे को नमस्ते तक नहीं करते? इस पर यूपी के सीएम ने कहा, हम अपनी वर्तमान लीडरशिप का भी सम्मान करते हैं और अपने पूर्वजों के प्रति भी सम्मान का भाव रखते हैं. लेकिन जिनके आदर्श औरंगजेब हों तो उनका आचरण भी उसी प्रकार का जरूर होगा.

औरंगजेब विवाद पर क्या बोले यूपी के सीएम?
औरंगजेब को सपा का आदर्श बताने के पीछे सीएम योगी तर्क देते हैं कि जो लोग महाराणा प्रताप, महाराणा सांगा, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह के बारे में ये लोग बताएंगे? ये लोग इतिहास के बारे में क्या जानते हैं? जो औरंगजेब और बाबर की पूजा करते हैं. और जिन्ना को अपना आदर्श मानते हैं.

वक्फ को लेकर सीएम योगी ने कहा, वक्फ के नाम पर एक भी कोई वेलफेयर का काम किया हो? आप एक भी काम नहीं गिना सकते हैं. वक्फ जिस जमीन को कह देगी कि उनकी है तो उनकी मान ली जाएगी. हम हैरान हैं. ये कौन सा आदेश है. वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर जेपीसी ने अपनी सिफारिशें की हैं, ये आज की जरूरत है. ये समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ना चाहिए. मुझे लगता है कि ये देशहित में होगा और मुसलमान के हित में भी होगा. संभल में तीर्थस्थल को लेकर सीएम योगी ने कहा, अब बढ़कर 54 तीर्थस्थलों की पहचान हो गई है. आगे जितने भी होंगे, सब ढूंढ़ेंगे.

मथुरा मुद्दे पर सीएम योगी ने कहा…
मथुरा का मुद्दा उठाए जाने पर सीएम योगी ने कहा, मथुरा की बात क्यों नहीं उठाएंगे. मथुरा श्रीकृष्ण की जन्मभूमि नहीं है क्या? मामला कोर्ट में है, इसलिए कोर्ट के आदेश का ही पालन कर रहे हैं. वरना अब तक तो वहां बहुत कुछ हो जाता.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...