10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeराज्य'मेरा बैग खाली था, तावड़े के बैग में तो पैसा मिला...', होटल...

‘मेरा बैग खाली था, तावड़े के बैग में तो पैसा मिला…’, होटल में कैश कांड के आरोपों पर उद्धव ने BJP को घेरा

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में चुनाव से एक दिन पहले उस वक्त राजनीतिक तनाव बढ़ गया, जब भाजपा महासचिव विनोद तावड़े पर बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी बांटने का आरोप लगाया. बीवीए कार्यकर्ताओं ने विनोद तावड़े का विरार के एक होटल में घेराव किया. बीवीए ने आरोप लगाया है कि तावड़े के पास मौजूद बैग में एक डायरी थी जिसमें 15 करोड़ रुपये के बंटवारे का जिक्र था. वसई-विरार से बीवीए विधायक हितेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि विनोद तावड़े मतदाताओं में पैसे बांटने के लिए 5 करोड़ रुपये नकद लेकर होटल पहुंचे थे.

हालांकि, विनोद तावड़े ने इन आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि मैं होटल में बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने गया था. मुझे उन्हें बताना था कि वोटिंग के बाद ईवीएम कैसे सील की जाती है और अगर कुछ गड़बड़ी लगती है तो चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत कैसे दर्ज करानी होती है. यह बीवीए कार्यकर्ताओं की साजिश है. मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं. चुनाव आयोग और पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करे सच्चाई सामने आ जाएगी. इस बीच चुनाव आयोग ने नालासोपारा में पैसे बांटने के आरोपों का संज्ञान लेते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े और उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

भ्रष्ट और दहशत फैलाने वाली सरकार का अंत हो: उद्धव
अब इस मुद्दे पर विपक्षी महा​ विकास अघाड़ी गठबंधन के नेताओं ने बीजेपी को घेरा है. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मैं जब मां तुलजा भवानी के दर्शन के लिए जा रहा था, तब मेरे बैग की तलाशी चुनाव आयोग के अधिकारियों ने ली थी. हालांकि, मेरे बैग से उन्हें कुछ नहीं मिला. अब पता चला है कि विनोद तावड़े के बैग से पैसे मिले हैं. कल भी अनिल देशमुख के ऊपर जो हमला हुआ, तो पत्थर कहां से आए इसकी जांच किसे करनी चाहिए थी? इसिलिए मैंने मां तुलजा भवानी से प्रार्थना की है कि इस भ्रष्ट और दहशत फैलाने वाली सरकार को राज्य से खत्म किया जाए.’ एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस मुद्दे पर बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए X पर एक पोस्ट में कहा, ‘क्या यह वोट जिहाद है या धर्म युद्ध? एक हैं तो सेफ हैं, बटेंगे तो कटेंगे या ना खाऊंगा मगर मैं…’

विनोद तावड़े को बीजेपी वाले ही फंसा रहे: संजय राउत
संजय राउत ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘आज साबित हो गया कि बीजेपी वाले पैसे बाटेंगे तभी जीतेंगे. विनोद तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं. महाराष्ट्र के भी बड़े नेता रहे हैं. वह देशभर में चुनाव के समय इस तरह के काम करते रहे हैं. उनके पास बड़ी जिम्मेदारी है, पैसे बांटने का अनुभव है. लेकिन जिस तरह से उन्हें लोगों ने घेर लिया, उससे ये साफ है कि बीजेपी के भीतर सब ठीक नहीं है. बीजेपी के ही कुछ नेताओं ने विनोद तावड़े पर नजर रखी हुई है. क्योंकि समझ नहीं आ रहा कि इतने सालों से ऐसा काम करने वाला नेता कैसे पकड़ा गया. देवेंद्र फडणवीस को बताना चाहिए कि विनोद तावड़े ही क्यों? अगर बीजेपी में नैतिकता होगी तो वह विनोद तावड़े पर एक्शन लेंगे.’

विनोद तावड़े राष्ट्रीय नेता, उन पर लगे आरोप झूठे: BJP
भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया. वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने आरोपों का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘विनोद तावड़े एक राष्ट्रीय महासचिव हैं. क्या वह वार्ड स्तर पर पैसा बांटने जा रहे हैं? ऐसे दावे बेतुके हैं.’ एक अन्य भाजपा नेता अतुल भातखलकर ने विनोद तावड़े पर लग रेह ‘कैश फॉर वोट’ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘चुनाव में अपनी हार का एहसास होने पर विपक्षी दल एक मनगढ़ंत नैरेटिव गढ़ना चाहते हैं. इस तरह के आरोप भाजपा की छवि खराब करने की जानबूझकर की गई कोशिश का हिस्सा हैं.’

भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाते हुए, बहुजन विकास अघाड़ी नेता हितेंद्र ठाकुर ने कहा, ‘यहां चुनाव आयुक्त ने पैसे और डायरियों से भरा एक बैग बरामद किया है. नामों की एक सूची है जिसमें उल्लेख किया गया है कि किसको कितना पैसा दिया गया है. एक बीजेपी नेता ने मुझे बताया कि 5 करोड़ रुपये लाए गए हैं. कलेक्टर ने मुझसे कहा है कि मुझे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की भी अनुमति नहीं है. मेरे ऊपर बहुत दबाव है.’

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...