12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यमेरा विश्वास हिल गया है... अपने गुनहगारों की रिहाई से सदमे में...

मेरा विश्वास हिल गया है… अपने गुनहगारों की रिहाई से सदमे में हैं बिलकिस बानो

Published on

अहमदाबाद

गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो ने अपने गुनहगारों की रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न्याय पर उनका भरोसा टूट गया है। 15 अगस्त को बिलकिस बानो गैंगरेप और उनके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या करने वाले 11 दोषियों को गुजरात सरकार के फैसले के बाद गोधरा उप जेल से रिहा कर दिया गया। गुजरात सरकार ने अपनी क्षमा नीति के तहत यह फैसला लिया।

सरकार के निर्णय की आलोचना करते हुए बिलकिस बानो ने कहा कि किसी ने भी इतना बड़ा और अन्यायपूर्ण फैसला लेने से पहले उनकी सुध नहीं ली और न ही उनकी सुरक्षा को लेकर पूछा। बिलकिस बानो ने गुजरात सरकार से फैसला वापस लेने और बिना डर के शांति से जीने से उनके अधिकार को वापस देने की अपील की।

‘मेरा अतीत फिर से सामने आ गया’
बिलकिस बानो की ओर से उनकी वकील शोभा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘दो दिन पहले 15 अगस्त, 2022 को जब मैंने सुना कि मेरे परिवार और मेरी जिन्दगी बर्बाद करने वाले, मुझसे मेरी तीन साल की बेटी को छीनने वाले 11 दोषियों को आजाद कर दिया गया है तो 20 साल पुराना भयावह अतीत मेरे सामने मुंह बाए खड़ा हो गया।’

‘मेरे पास शब्द नहीं’
बिलकिस बानो ने अपने बयान में कहा कि सरकार के फैसले से वह अचेत हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास शब्द नहीं बचे हैं। मैं सदमे में हूं। मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि किसी महिला के लिए न्याय इस तरह कैसे खत्म हो सकता है?’ बिलकिस बानो ने कहा,’मैंने अपने देश की न्यायालय पर भरोसा किया। मैंने सिस्टम पर भरोसा किया और मैं धीरे-धीरे अपने ट्रामा के साथ रहना सीख रही थी।’

गुजरात दंगों की पीड़िता ने कहा, ‘मेरा दुख और डगमगाता भरोसा मेरे अकेले के लिए नहीं है बल्कि हर उस महिला के लिए है जो कोर्ट में इंसाफ की जंग लड़ रही है।’ बिलकिस बानो ने राज्य सरकार से अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा की मांग की।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...