12.7 C
London
Friday, July 4, 2025
Homeराजनीति'मेरी मां एम्स देवघर में भर्ती हैं, मुझे फोन पर कहा...' महिला...

‘मेरी मां एम्स देवघर में भर्ती हैं, मुझे फोन पर कहा…’ महिला आरक्षण बिल पर निशिकांत दुबे ने बताई पूरी बात

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा में लाए गए महिला आरक्षण बिल पर बुधवार को सदन में चर्चा हो रही। जिसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के ठीक बाद गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक बिल पर मुझे बोलने का मौका दिया गया। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से इस पर यह कहते हुए हंगामा किया गया कि सत्ता पक्ष की तरफ से पहला मौका महिला को मिलना चाहिए था। अधीर रंजन इस मुद्दे पर सत्ता पक्षा को घेरने लगे। गृह मंत्री अमित शाह ने फिर मोर्चा संभालते हुए अधीर रंजन पर पलटवार किया। इसके बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी आगे बढ़ाई। उन्होंने इस दौरान देवघर एम्स में भर्ती अपनी मां के फोन कॉल का जिक्र किया।

महिला आरक्षण बिल पर क्या बोले निशिकांत दुबे
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस या उसके समर्थक दल किस तरह से लोकतंत्र का गला घोंटते हैं मैं उसका उदाहरण हूं। मैं गांव में पैदा हुआ, मेरे मां-पिता जी आज भी गांव में रहते हैं। आज जब मैं पार्लियामेंट के लिए चल रहा था तो मेरी मां एम्स देवघर में एडमिट हैं। उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि बेटा अगर तुम्हें पार्टी मौका देती है तो आज इस बिल के बारे में जरूर बोलना। ऐसा इसीलिए कहा कि उन्होंने क्योंकि आज जो यहां पुरुष यहां मौजूद हैं तो उसका कारण महिला हैं। अगर महिला नहीं होती तो पुरुष का कोई अस्तित्व नहीं होता।

कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर किया करारा अटैक
निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस और इनकी सहयोगी पार्टी आज तक ये बिल लेकर नहीं आए। हमारे प्रधानमंत्री हमारी पार्टी ने ये नैतिक साहस दिखाया। ये बिल लेकर आए। यह देश संविधान से चलता है। जब तक अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार नहीं आई सर्व शिक्षा अभियान आगे नहीं बढ़ा। बच्चियां जब स्कूल जाती थीं तो उन्हें खाना बनाकर जाना पड़ता था। फिर मिडडे मिल स्कीम आई। सही समय है यही समय है पीएम मोदी ने जो कदम उठाया उसका हम आदर करते हैं।

ये देश संविधान से चलता है- निशिकांत दुबे
निशिकांत दुबे ने कहा कि ये देश इस संविधान से चलता है। आर्टिकल 243डी और 243टी में प्रावधान किया गया है कि विधान परिषद और राज्यसभा में रिजर्वेशन नहीं होगा। पंचायत और म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन में रिजर्वेशन नहीं किया गया। महिला रिजर्वेशन को लॉलीपॉप बनाकर रखा। आर्टिकल 82 के तहत विधेयक लाया गया है। जनगणना को लेकर भी निशिकांत दुबे ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण जनगणना में देरी हुई। सोनिया गांधी, गीता मुखर्जी और सुषमा स्वराज को भूल गई, उनका सिर्फ क्रेडिट लेने की होड़ है।

‘महिला आरक्षण बिल बीजेपी की देन’
INDI गठबंधन पर हमला बोलते हुए बीजेपी सांसद ने शरद यादव के परकटी महिलाओं वाले बयान का भी जिक्र किया। 2010 में बिल पास हुआ था। 2013 के प्रमोशन इन रिजर्वेशन का जिक्र करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के यशवीर सिंह ने वी नारायणस्वामी का बिल खींच किया। सोनिया गांधी ने उनका कॉलर पकड़कर खींच लिया। महिलाओं की स्थिति पर उन्होंने कांग्रेस की आलोचना की। कांग्रेस की ओर से बनाए गए दहेज विरोधी कानून में आज ज्यादा महिलाएं ही जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल बीजेपी की देन है।

जब अधीर रंजन को अमित शाह ने घेरा
इससे पहले जब निशिकांत दुबे बोलने के लिए खड़े हुए अधीर रंजन ने सवाल उठाए। इसी के बाद अमित शाह ने कहा कि मैं अधीर रंजन से इतना पूछना चाहता हूं कि क्या महिलाओं की चिंता सिर्फ महिलाएं ही करेंगी? पुरुष नहीं कर सकते हैं? किस प्रकार के समाज की आप रचना चाहते हैं? महिलाओं की चिंता, महिलाओं का हित महिलाओं से आगे बढ़कर भाइयों को सोचना चाहिए। यही इस देश की परंपरा है। महिलाओं के बारे में सोचना के अधिकारी सभी को है। अमित शाह ने अधीर रंजन पर करारा अटैक करते हुए कहा कि उन्हें शायद पहले मौका नहीं मिला इसलिए थोड़ा जेलस हो रहे।

Latest articles

America Sanctions on Iran:8000 करोड़ के तेल व्यापार पर प्रतिबंध, हिजबुल्लाह से कनेक्शन

America Sanctions on Iran: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के लगभग एक अरब...

Lucky Zodiac Signs: 4 जुलाई को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत हर काम में मिलेगी सफलता

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 4 जुलाई 2025 का दिन कुछ...

बीएचईएल के जीएम श्रीनिवास राव का तबादला एचबीजी नोएडा

भेल भोपालबीएचईएल के जीएम श्रीनिवास राव का तबादला एचबीजी नोएडा,भेल भोपाल यूनिट के महाप्रबंधक...

More like this

तेलंगाना BJP को बड़ा झटका विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा, नेतृत्व विवाद की अटकलें तेज़

BJP : तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे...

MP BJP अध्यक्ष पद पर सस्पेंस ख़त्म होने वाला है 2 जुलाई को होगा बड़ा ऐलान

MP BJP: मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछले 6 महीने...

Jitu Patwari FIR: जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ FIR: अशोकनगर मामले में नया मोड़ युवक ने वीडियो वायरल करने का लगाया आरोप

Jitu Patwari FIR: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ अशोकनगर के मुंगावली...