11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यम्यांमार-थाईलैंड भूकंप: नोएडा, गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक ऐसा भूकंप आया तो...

म्यांमार-थाईलैंड भूकंप: नोएडा, गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक ऐसा भूकंप आया तो क्या होगा?

Published on

लखनऊ

म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के झटकों ने हाहाकार मचा दिया है। इसमें जानमाल का भारी नुकसान होने की संभावना जताई गई है। जानकारी की मुताबिक अबतक दोनों देशों में 55 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पहले भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। इसके 12 मिनट बाद आये भूकंप में 6.4 तीव्रता का झटका महसूस किया गया है। दोनों देशों में आये भूकंप के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देखकर लोग सहमे हुए हैं। ऐसे में अब चर्चा होने लगी है कि अगर इस तरह का भूकंप यूपी में आ जाये तो क्या होगा। क्या वाकई में इतना भयंकर यूपी में आ सकता है।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि इस तरह का भूकंप उत्तर प्रदेश में आने का कोई मतलब ही नहीं है। क्योंकि हिमालया के रेंज वाले स्थानों पर इस तरह का भूकंप आता है। जहां पर दो पहाड़ मिलते हैं, जिसे टफ लाइन बोला जाता है। वहां पर इतना भयंकर भूकंप आता है।

उन्होंने बताया कि इस तरह का भूकंप नेपाल, म्यांमार, चाइना, उत्तराखंड जैसे जगहों पर आ सकता है। लेकिन यूपी में इस तरह का भूकंप नहीं आ सकता है। मोहम्मद दानिश ने बताया कि अपने यहां मिट्टी (समतल जमीन) है जिस वजह से यहां इतना भयंकर भूकंप नहीं आ सकता है।

मौसम वैज्ञानिक ने आगे बताया कि यूपी में जो भूकंप के झटके महसूस होते हैं, उनका केंद्र नेपाल या अन्य जगहों पर होता है वहीं भूकंप के झटके अपने यहां (यूपी) में महसूस होते हैं। यही वजह है कि भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश ना होने की वजह से भूकंप का ज्यादा असर यूपी के जिलों में नहीं दिखाई देता है।’

मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि यूपी में भूकंप का रेंज कम होता है। इस तरह का भूकंप जापान में कई बार आ चुका है। इसके साथ ही मोहम्मद दानिश ने बताया कि म्यांमार में जहां भूकंप आया हैं, वहां तक हिमालय का रेंज आता है। इसीलिए वहां पर इतना तगड़ा भूकंप आया है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...