10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यनालंदा: 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे शिवम को जिंदा निकाला गया,...

नालंदा: 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे शिवम को जिंदा निकाला गया, 5 घंटे चला रेस्क्यू

Published on

पटना,

बिहार के नालंदा स्थि कुल गांव में 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम शिवम को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है. कई घंटों के रेस्क्यू के बाद टीम को सफलता मिली है. बाहर निकलते हुए मेडिकल टीम ने बच्चे का चेकअप किया. बिहार के नालंदा के एनडीआरएफ अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि बच्चा ठीक है और उसे बचा लिया गया है. उसे अस्पताल भेजा गया है. हमें उसे बचाने में लगभग 5 घंटे लग गए.इससे पहले लोगों ने बताया था कि बच्चा मां के पीछे-पीछे खेत की ओर जा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वो बोरवेल में गिर गया. ये बोरवेल 40 फीट गहरा है और इसमें से बच्चे के चीखने की आवाज आ रही थी.

बोरवेल में गिरा बच्चा
ये जानकारी आग की तरह आसपास के इलाके में फैल गई. मौके पर लोग जुटने लगे और सूचना पुलिस-प्रशासन को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे. तुरंत जेसीबी मंगवाकर रेस्क्यू शुरू किया गया. स्थिति को देखते हुए मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया था. रेस्क्यू टीम ने बोरवेल के अंदर बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई और कैमरे के जरिए निगरानी रखी थी.

फसलों की सिंचाई के लिए कराया जा रहा था बोरवेल
लोगों ने बताया कि गांव में सिंचाई के लिए बोरवेल कराया जा रहा था, जिसमें बच्चा गिर गया. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बच्चे की मां ने कहा कि वह खेत में काम कर रही थी, बच्चा वहां खेल रहा था. अचानक उसका पैर फिसल गया और बोरवेल में जा गिरा. अब रेस्क्यू के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है. घटना की सूचना मिलने नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार भी पहुंचे थे. यहां उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...