13 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिरामलीला मैदान में मंच पर ही नरेंद्र मोदी ने ली पवन कल्याण...

रामलीला मैदान में मंच पर ही नरेंद्र मोदी ने ली पवन कल्याण की चुटकी, एकनाथ शिंदे को भी कहा ऐसा कि खूब लगे ठहाके

Published on

अमरावती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मौके पर बारीकी से नजर रखते हैं। उनका यह अंदाज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नजर आया। इस समारोह में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के कई नेता शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जब मंच पर आए तो उन्होंने एनडीए के सभी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और जनसेना पार्टी के नेता पवन कल्याण की चुटकी भी ली। पीएम ने पवन कल्याण के पहनावे को देखकर पूछ लिया कि क्या सब कुछ छोड़कर हिमालय जाने वाले हैं?

पीएम ने कुछ कहा ऐसा कि हंस पड़े एकनाथ शिंदे
मुलाकात के दौरान सबसे पहले वह अजित पवार से मिले। जैसे ही वह एकनाथ शिंदे के पास पहुंचे, डिप्टी सीएम ने उनका अभिवादन किया। इसके बाद पीएम ने हाथ मिलाते हुए ऐसा कुछ कहा कि शिंदे के साथ मौजूद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और बगल में खड़े अजित पवार भी हंस पड़े। बता दें कि पिछले महीनों में कई बार एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरें आई हैं। शिंदे भी जवाब में कुछ ऐसे नजर आए जैसे वह पीएम को आश्वस्त कर रहे हो। फिर मुलाकातों का सिलसिला उपेंद्र कुशवाहा, सिक्किम से सीएम प्रेम तमांग से होते हुए आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण तक पहुंचा। पीएम मोदी ने पवन कल्याण को देखते ही कुछ ऐसा कहा कि डिप्टी सीएम खिलखिलाने लगे।

पवन कल्याण से पूछा, हिमालय पर जा रहे हैं क्या?
पवन कल्याण इन दिनों खास व्रत दीक्षा पर हैं और धार्मिक अनुष्ठान के तहत तीर्थस्थलों की यात्रा भी कर रहे हैं। वह आजकल सादे गेरुआ रंग के सूती कपड़े पहनते हैं। पवन कल्याण ने खुद पीएम मोदी से बातचीत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री हमेशा मेरे साथ मज़ाक करते हैं। आज उनके पहनावे को देखकर पीएम ने पूछ लिया कि क्या सब कुछ छोड़कर हिमालय जा रहे हैं। इस पर पवन कल्याण ने कहा कि वे अभी कहीं नहीं जा रहे हैं। इस पर पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी बहुत काम करना बाकी है, हिमालय इंतजार कर सकता है। अभिनेता ने बताया कि दीक्षा के तहत वह आजकल पवित्र जीवन जीते हैं। दक्षिण भारत के मंदिरों में जा रहे हैं। यहां तक कि महाकुंभ में भी स्नान किया है।

चंद्राबाबू से भी बातचीत, फोटो सेशन के लिए खुद सीएम को बुलाया
इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर मौजूद अन्य नेताओं जेडी यू नेता ललन सिंह, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्राबाबू नायडू से भी मिले। चंद्राबाबू नायडू से ही उनकी संक्षिप्त बातचीत हुई, जबकि अन्य नेताओं से उनका सामान्य अभिवादन हुआ। बता दें कि तेलगूदेशम पार्टी एनडीए की सबसे बड़ा सहयोगी दल है। हाल ही में केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन के लिए जो राशि जारी की, उसका आधा हिस्सा आंध्रप्रदेश को दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता की हिचकिचाहट भी पीएम समझ गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद दिल्ली के मंत्रियों और सीएम रेखा गुप्ता को फोटो के लिए इनवाइट किया।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...