7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिनवता मर गई, भारत की भावना पर हमला, सभ्यता का चीरहरण... मणिपुर...

नवता मर गई, भारत की भावना पर हमला, सभ्यता का चीरहरण… मणिपुर कांड पर उबल पड़ा पूरा देश

Published on

इंफाल

बीते कई महीनों से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर से सामने आए वीडियो ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। वीडियो में दो महिलाओं की पिटाई करने के बाद निर्वस्त्र कर घुमाते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद देशभर से इसको लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। केंद्र सरकार के खिलाफ पूरा विपक्ष एक सुर में मणिपुर की घटना पर जवाब मांग रहा है। आज से संसद में मानसून सत्र शुरू हो रहा है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि विपक्ष केंद्र सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत कई राजनीतिक दल के नेताओं ने मणिपुर की घटना को लेकर घोर निंदा की है। हालांकि घटना के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है, इसके बावजूद संसद में हंगामे के आसार पूरी तरह से नजर आ रहे हैं और कहा जा रहा है कि सीएम वीरेन सिंह से इस्तीफा मांगा जा सकता है।

मणिपुर में मर गई है मानवता: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर की घटना को लेकर कहा कि मानवता मर चुकी है। मणिपुर में मानवता मर गयी है। मोदी सरकार और भाजपा ने राज्य के नाजुक सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर लोकतंत्र और कानून के शासन को भीड़तंत्र में बदल दिया है। खरगे ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी भारत आपकी चुप्पी को कभी माफ नहीं करेगा। अगर आपकी सरकार में ज़रा भी विवेक बचा है, तो आपको संसद में मणिपुर के बारे में बोलना चाहिए और केंद्र और राज्य दोनों में अपनी दोहरी अक्षमता के लिए दूसरों को दोष दिए बिना, देश को बताना चाहिए कि क्या हुआ? आप अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से किनारा कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम मणिपुर के लोगों के साथ खड़े हैं।

पीएम क्यों चुप हैं ? : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने मणिपुर की घटना पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पीएम क्यों चुप हैं? राहुल ने कहा कि, ‘पीएम की चुप्पी और निष्क्रियता ने मणिपुर को अराजकता की ओर धकेल दिया है। जब मणिपुर में भारत के विचारों पर हमला किया जा रहा है तो देश चुप नहीं रहेगा। हम मणिपुर के लोगों के साथ खड़े हैं। शांति ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।’

प्रियंका गांधी ने खड़े किए सवाल
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने घटना पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, ‘मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। महिलाओं के साथ इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। समाज में हिंसा का सबसे ज्यादा दंश महिलाओं और बच्चों को झेलना पड़ता है। हम सभी को मणिपुर में शांति के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए हिंसा की एक स्वर में निंदा करनी पड़ेगी। केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री जी आखिर मणिपुर की हिंसक घटनाओं पर आंख मूंद कर क्यों बैठे हैं? क्या इस तरह की तस्वीरें और हिंसक घटनाएं उन्हें विचलित नहीं करतीं?

ऐसी घटना सभ्यता का चीरहरण: अखिलेश
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मणिपुर की घटना को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। अखिलेश ने कहा कि यह घटना बताती है कि मणिपुर में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि, ‘यह पूरी तरह से हमारी सभ्यता का चीरहरण होता दिख रहा है। केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है और पीएम को इस घटना पर देश को जवाब देना चाहिए।’

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...