11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यNCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, सीने-पेट में लगी गोलियां,...

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, सीने-पेट में लगी गोलियां, पुलिस हिरासत में 3 लोग

Published on

मुंबई ,

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शनिवार की देर रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उन पर कई राउंड फायरिंग की गई. इसके बाद उनको गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि उनको सीने और पेट में 2-3 गोलियां लगी हैं. वो अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर गए हुए थे. उसी वक्त उन पर अचानक गोलीबारी हो गई. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई पुलिस ने सुपारी किलिंग की आशंका जताई है.

इस गोलीबारी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक अभी भी फरार है. कोई भी कानून व्यवस्था को अपने हाथ में नहीं ले सकता. मुंबई पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. उप-मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडवनीश लीलावती अस्पताल पहुंच गए हैं. एनसीपी चीफ अजीत पवार अभी मुंबई से बाहर बताए जा रहे हैं.

दो लोगों को हिरासत में लिया
मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि एक आरोपी उत्तर प्रदेश का और दूसरा हरियाणा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि तीसरा आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। सीएम शिंदे ने कहा कि मैंने पुलिस को निर्देश दिया है कि मुंबई में कोई भी कानून अपने हाथ में न ले और अंडरवर्ल्ड को फिर से सिर नहीं उठाने दिया जाएगा।

मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच
महाराष्ट्र के गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लीलावती अस्पताल पहुंचे। लीलावती अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त आयुक्त परमिंदर सिंह दहिया ने पुष्टि की है कि मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस ने बांद्रा पूर्व में घटनास्थल को सील कर दिया है।

इसी साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर बाबा सिद्दीकी एनसीपी (अजीत पवार गुट) में शामिल हुए थे. वो पिछले 48 साल तक कांग्रेस में रहे थे. उस वक्त उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे पर लिखा था, ”मैं एक युवा किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ था और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही. आज मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.”

कौन हैं बाबा सिद्दीकी?
बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी भारत के महाराष्ट्र में बांद्रा वेस्ट विधानसभा सीट के विधायक थे। मुंबई कांग्रेस के एक प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरे, सिद्दीकी ने कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के सत्ता में रहने के दौरान मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। इस साल की शुरुआत में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी छोड़ते हुए उन्होंने कहा था कि मैं एक किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ था। यह 48 साल तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है।

अजित पवार की एनसीपी में हुए थे शामिल
बाबा सिद्दीकी ने इसी साल यानी 8 फरवरी 2024 को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह 12 फरवरी को अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

लगातार तीन बार रहे विधायक
बाबा सिद्दीकी 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायक रहे और उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम और FDA के लिए राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। इससे पहले लगातार दो बार (1992-1997) नगर निगम पार्षद के रूप में भी कार्य किया। कांग्रेस छोड़ने से पहले वे मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के संसदीय बोर्ड के रूप में कार्य कर रहे थे। शुरुआती दिनों में वे छात्र आंदोलन में थे। 1980 में उन्हें बांद्रा यूथ कांग्रेस का महासचिव बनाया गया और चार साल बाद वह अध्यक्ष बन गए। वह 1988 में मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने।

पटना में हुआ था जन्म
बाबा सिद्दीकी का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। बाबा सिद्दीकी (जियाउद्दीन सिद्दीकी) का जन्म अब्दुल रहीम सिद्दीकी और रजिया सिद्दीकी के घर हुआ था। बाबा सिद्दीकी की शादी शहजीन सिद्दीकी से हुई है। उनके दो बच्चे हैं। एक बेटी डॉ. अर्शिया सिद्दीकी और एक बेटा जीशान सिद्दीकी है। बेटा जीशान सिद्दीकी भी विधायक है।

विवादों में रहे थे सिद्दीकीबाबा सिद्दीकी पर पिरामिड डेवलपर्स द्वारा बांद्रा रिक्लेमेशन के पास “जमात-ए-जम्हूरिया” नाम से एक झुग्गी पुनर्विकास परियोजना में अनियमितताओं के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाया गया था। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के अनुसार, डेवलपर्स ने प्लॉट को 90 करोड़ में सतरा समूह को बेच दिया था। कथित तौर पर सिद्दीकी का इसमें हाथ था, क्योंकि जब वे महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने फ्लोर स्पेस इंडेक्स (FSI) बढ़ाने का फैसला किया था। इसे सत्ता का दुरुपयोग कहा गया था।

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...