17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराजनीतिमोदी मंत्रिमंडल में फिलहाल शामिल नहीं होगी NCP, अजित पवार बोले- कैबिनेट...

मोदी मंत्रिमंडल में फिलहाल शामिल नहीं होगी NCP, अजित पवार बोले- कैबिनेट से कम मंजूर नहीं

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रपति की ओर से एनडीए को सरकार गठन के लिए आमंत्रण मिलने के साथ नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इसी के साथ राजधानी दिल्ली की सियासी सड़कों से लेकर देशभर के सियासी दलों तक हलचल है कि पीएम मोदी की सेना में बतौर कैबिनेट कौन-कौन शामिल हो रहा है.

NCP ने क्यों किया मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार
रविवार को दिनभर महाराष्ट्र से लगातार अलग-अलग खबरें आती रहीं. गठबंधन में मतभेद तक की बात सामने आई, लेकिन अब सब ठीक है. मामला क्लियर हो गया है. एनसीपी (अजित पवार) ने खुद आगे आकर कहा है कि वह फिलहाल मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हो रहे हैं. बता दें कि एनसीपी से प्रफुल्ल पटेल को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद दिए जाने की चर्चा थी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया है.

बता दें कि, बीजेपी के तमाम सहयोगी दलों के दिग्गजों को मंत्री पद की शपथ के लिए फोन जा चुका है. जिनके पास फोन आया है, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पर नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी कर ली है. इस बीच खबर आई थी कि एनडीए की सहयोगी एनसीपी में कैबिनेट मंत्री के पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है. हालांकि रविवार शाम को स्थिति स्पष्ट हो गई.

प्रफुल्ल पटेल पहले रह चुके हैं केंद्रीय मंत्री
हालांकि, रविवार शाम को सामने आया कि एनसीपी में आपसी मतभेद नहीं था, बल्कि वह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद के बजाय केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री पद चाह रहे थे. इस बार में मीडिया को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि, हमें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के बारे में सूचना मिली लेकिन प्रफुल्ल पटेल खुद भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री पहले रह चुके हैं. हमें खुशी है कि उन्होंने हमें सूचना दी लेकिन उनके लिए यह पद लेना थोड़ा कठिन है…जो अटकलें लगाई जा रही हैं वह गलत हैं, कोई मतभेद नहीं है. ‘

वहीं, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी कहा कि, ‘गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है. मुझे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के लिए सूचना मिली है, लेकिन मैं पहले से कैबिनेट मंत्री था, इसलिए मैंने इस ओहदे को स्वीकारन करने से मना कर दिया था. इसे लेकर गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है.’

क्या बोले अजित पवार?
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का कहना है, ”प्रफुल्ल पटेल ने केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया है और हमें स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री लेना सही नहीं लगा. इसलिए हमने उनसे (बीजेपी) कहा कि हम इसके लिए तैयार हैं.” कुछ दिन इंतजार करें, लेकिन हमें कैबिनेट मंत्रालय चाहिए. हम आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, ”आज हमारे पास एक लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन अगले 2-3 महीनों में राज्यसभा में हमारे कुल 3 सदस्य होंगे और संसद में हमारे सांसदों की संख्या 4 होगी. कहा कि हमें एक (कैबिनेट मंत्रालय) सीट दी जानी चाहिए.”

हम NCP को राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार देने के लिए तैयार थे: फडणवीस
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, हम NCP को राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार देने के लिए तैयार थे और प्रफुल्ल पटेल का नाम हमारे लिए अंतिम था, क्योंकि वह पहले भी मंत्री थे. लेकिन NCP कैबिनेट चाहती थी, इसलिए उन्होंने इंतजार करने का फैसला किया और हमसे कहा है कि, अगले विस्तार में आप जब भी चाहें, दे सकते हैं, लेकिन हमें कैबिनेट दीजिए.

पहले आई थी प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे में विवाद की खबर
पहले खबर आई थी कि, एनडीए की सहयोगी एनसीपी में कैबिनेट मंत्री के पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है. सामने आया था कि एनसीपी के खाते में एक मंत्री पद गया है, जिसे लेकर पार्टी के दो सीनियर नेताओं प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के बीच मतभेद शुरू हो गया है. दोनों ही नेताओं ने मोदी सरकार 3.0 में एनसीपी को मिल रहे कैबिनेट मंत्री के पद पर दावा ठोक दिया है. दोनों में से कोई भी अपनी दावेदारी छोड़ने के लिए तैयार नहीं है.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...