9.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यचुनाव आयोग के दरवाजे तक पहुंची NCP की लड़ाई, शरद पवार ने...

चुनाव आयोग के दरवाजे तक पहुंची NCP की लड़ाई, शरद पवार ने कैविएट दाखिल कर दी ये जानकारी

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बीच खींचतान जारी है। बुधवार को दोनों ही गुटों ने अपनी-अपनी बैठक बुलाई है। बैठक को लेकर कई दावे भी किए जा रहे हैं। इससे पहले मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। शरद पवार गुट की ओर से एनसीपी के ताजा घटनाक्रम को लेकर चुनाव आयोग को जानकारी दी गई है। इसमें पार्टी से बगावत कर शपथ लेने वाले नेताओं की लिस्ट भी चुनाव आयोग को दी गई है। शरद पवार की ओर से पूरे मामले को लेकर कैविएट भी दाखिल की गई है।

क्या कांग्रेस में भी होने वाली है टूट?
NCP के बाद में अब कांग्रेस में भी जल्द टूट की खबरें सामने आ रही हैं। शिंदे सरकार के मंत्री रघुनाथ पटिल का हाल में बयान सामने आया है कि कांग्रेस के 17 विधायक जल्द हमारे साथ आने वाले हैं। एकनाथ शिंदे का जब विश्वासमत हुआ था तब भी कांग्रेस के कई विधायक गायब हो गए थे। इन विधायकों ने एमएलसी चुनाव के दौरान भी क्रॉस वोटिंग की थी। इसे लेकर बीजेपी भी काफी हद तक आश्वस्त नजर आ रही है। महाराष्ट्र की राजनीतिक को जानने वाले भी इस बात को खुलकर बोलते हैं कि कांग्रेस में कई गुट बन चुके हैं।

अजित गुट ने किया 40 विधायकों के समर्थन का दावा
एनसीपी के कुल 53 विधायक है। अजित गुट का दावा है कि उन्हें 40 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। राज्यपाल को लिखी चिट्ठी में भी 40 से अधिक विधायकों के समर्थन की बात की गई थी। समर्थन पत्र पर इन विधायकों के हस्ताक्षर भी मौजूद थे। हालांकि अजित पवार के अलावा 8 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सूत्रों का कहना है कि शरथग्रहण के दौरान अजित गुट के 17 अन्य विधायक भी मौजूद थे। ऐसे में यह संख्या 40 से काफी कम है। अगर अजित पवार को दलबदल कानून से बचना है तो उन्हें कम से कम 37 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी।

शरद पवार ले रहे कानून सलाह
अजित पवार के पास अगर 40 विधायकों को समर्थन हुआ तो उन्हें कानून रूप से काफी राहत मिल जाएगी। वह ना सिर्फ दलबदल कानून से बच पाएंगे बल्कि पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर भी अपना दावा कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ है महाराष्ट्र में कुछ वैसी ही स्थिति सामने आ सकती है जैसी शिवसेना में फूट के दौरान देखने को मिली थी। शरद पवार की टीम भी पूरे मामले को लेकर कानूनी सलाह ले रही है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...