15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीति'एनडीए एकजुट है...', बड़ा मैसेज देने नड्डा के घर जुटे नायडू, ललन...

‘एनडीए एकजुट है…’, बड़ा मैसेज देने नड्डा के घर जुटे नायडू, ललन और कुमारस्वामी जैसे दिग्गज

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एनडीए के शीर्ष नेताओं की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद है. कहा जा रहा है कि इस बैठक में एनडीए में बेहतर तालमेल और समन्वय को लेकर रणनीति तैयार होगी.

इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, शिवसेना से प्रताप राव जाधव, जेडीयू से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जेडीएस से एचडी कुमारस्वामी, निषाद पार्टी से संजय निषाद, हम पार्टी से जीतन राम मांझी, अपना दल से अनुप्रिया पटेल सहित एनडीए के अन्य नेता शामिल हो रहे हैं.

इस बैठक में हिस्सा लेना एनडीए की सहयोगी पार्टी भारत धर्म जन सेना के नेता तुषार वेल्लापल्ली भी नड्डा के आवास पहुंचे है. कहा जा रहा है कि सबसे पहले हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव और यूपी के उपचुनाव में एनडीए के भीतर बेहतर समन्वय और शानदार जीत पर बधाई दी जाएगी. इसके अलावा एक देश-एक चुनाव और आंबेडकर से जुड़े मुद्दों सहित अन्य मामलों पर एनडीए के नेता एक सुर में अपनी बात रखेंगे.

बता दें कि एनडीए की पिछली बैठक में तय हुआ था कि एनडीए के नेता महीनेंमें एक बार बैठक करेंगे लेकिन महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के चलते बैठक नहीं हो पाई थी.

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...