9.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीति'NDA की लगेगी लंका, बजेगा अब INDIA का डंका,' नए विपक्षी गठबंधन...

‘NDA की लगेगी लंका, बजेगा अब INDIA का डंका,’ नए विपक्षी गठबंधन पर बोले शशि थरूर

Published on

नई दिल्ली,

आम चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन का नाम फाइनल होने के बाद राजनीतिक हमले तेज हो गए हैं. विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार को घेरने में लगा है. अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसा है. थरूर ने कहा- NDA की लगेगी लंका, बजेगा अब INDIA का डंका. जीतेगा INDIA.

बता दें कि बेंगलुरु में विपक्षी गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस (I.N.D.I.A) रखा गया है. दरअसल, 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्ष एकजुट होने की कोशिश में लगा है. बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को कांग्रेस ने विपक्षी दलों की बड़ी बैठक बुलाई थी. इस बैठक में 26 दलों के नेता शामिल हुए. इस दौरान आगामी आम चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन का नया नाम I.N.D.I.A यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस दिया गया. खास बात ये है कि गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखने में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और राहुल गांधी की अहम भूमिका रही.

‘राहुल गांधी की तरफ से आया विचार’
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विपक्षी गठबंधन का नाम टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने सुझाया. राहुल गांधी ने इस पर समर्थन दिया. हालांकि, इसके बाद I.N.D.I.A के फुल फॉर्म पर चर्चा हुई और इसका फुलफॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस तय किया गया. गठबंधन का नाम तय होने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह एक सामूहिक प्रयास था. मुझे नहीं लगता कि हम इसका कोई श्रेय ले रहे हैं, लेकिन हां, यह विचार राहुल गांधी की ओर से आया था.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...