6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयन गुलाम, न अली... पाकिस्तानी सीमा हैदर ने किया 6 पासपोर्ट को...

न गुलाम, न अली… पाकिस्तानी सीमा हैदर ने किया 6 पासपोर्ट को लेकर बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तानी सीमा हैदर मामले में UP ATS की जांच पूरी हो चुकी है. अब सीमा और सचिन ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर पर आ गए हैं. इस दौरान सीमा ने कई बातें खुलकर ‘आजतक’ के सामने रखीं. पासपोर्ट पर सवाल को लेकर सीमा ने कहा कि 6 में से 4 पासपोर्ट मेरे बच्चों के हैं. दो पासपोर्ट मेरे हैं. इनमें से एक पासपोर्ट खारिज हो चुका है क्योंकि उसमें मेरा नाम सिर्फ सीमा लिखा था. जबकि, दूसरा पासपोर्ट वैलिड है.

सीमा ने बताया, ”एक पासपोर्ट में मेरा सरनेम नहीं था. न उसमें गुलाम लिखा था और न ही अली. सिर्फ सीमा लिखा था. इसलिए वो पासपोर्ट खारिज हो गया था. फिर मैंने दूसरा पासपोर्ट बनवाया. उसमें मेरा पूरा नाम लिखा गया. यानि सीमा गुलाम हैदर. मैंने दोनों ही पासपोर्ट अपने पास रखे थे. इसका मलतब ये नहीं है कि मैं कोई जासूस हूं. मैं इसे छुपाकर भी रख सकती थी. दुख बस इतना होता है कि मेरी बात का कोई यकीन ही नहीं कर रहा.”’

उसने कहा, ”मैं तो बस सचिन के लिए भारत आई थी. सचिन ने ही कहा था कि हिंदुस्तान के लोग बहुत अच्छे हैं. मुझे भी यहां के लोग अच्छे लगे. लेकिन जब मुझे बार-बार शक की नजर से देखा जा रहा है तो बहुत दुख हो रहा है.”

‘पाकिस्तान से सीधे भारत आना चाहती थी’
सीमा ने आगे कहा, ”पाकिस्तान में तो हर काम के पैसे लगते हैं. मुझे पासपोर्ट के लिए भी न जाने कितने रुपये खर्च करने पड़ गए. मैं तो सीधे भारत ही आना चाहती थी. लेकिन मेरा वीजा मंजूर नहीं हुआ. जिस कारण मुझे नेपाल के रास्ते भारत आना पड़ा. ऐसा नहीं है कि मैंने भारत के लिए पाकिस्तान से सीधा ट्राई नहीं किया. मैं चाहती थी कि मुझे पाकिस्तान से सीधा भारत के लिए ही वीजा मिले. लेकिन नहीं मिला. फिर मैं मजबूरी में नेपाल के रास्ते भारत आ गई. और यही मेरा एक गुनाह है.”

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का कहना है कि उसे भारत के डिटेंशन सेंटर से लेकर जेल तक में रहना मंजूर है. लेकिन वह किसी भी कीमत पर पाकिस्तानी वापस नहीं जाना चाहती. एटीएस के सवालों के जवाब देकर दो दिन बाद सचिन के घर लौटी सीमा का कहना है कि अगर पाकिस्तान भेजा गया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी.

‘शादी का वीडियो नहीं बनाया, इसलिए नहीं है सबूत’
सीमा हैदर ने प्रेमी सचिन से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में ही विवाह रचाने की बात कबूली. जब पाकिस्तानी महिला से कहा गया कि पुजारी ने पशुपतिनाथ मंदिर में किसी भी तरह के विवाह को लेकर इनकार किया है? तो जवाब में सीमा ने कहा कि उसने सचिन से मंदिर के पिछले हिस्से में शादी रचाई, क्योंकि आगे की तरफ काफी भीड़ थी. सीमा ने यह भी दावा किया माला पहनाने और मांग में सिंदूर भरने का वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया जा सका था? इसलिए उस शादी का सबूत नहीं दे सकते. लेकिन हां शादी नेपाल के होटल नहीं, बल्कि मंदिर में रचाई थी.

अगर आपको पाकिस्तान डिपोर्ट किया जाए तो क्या करेंगी? जवाब में सीमा हैदर ने बोली, मुझे योगी जी और मोदी जी पर यकीन है. वो ऐसा नहीं होने देंगे. मेरा यहां जीवन है और वहां मौत है. सीमा हैदर ने कहा कि अगर दोषी पाई जाती हूं तो मुझे सजा कुबूल है. अगर मैं निर्दोष साबित होती हूं तो कृपया मुझे यहां रहने दिया जाए, क्योंकि पाकिस्तान वापसी मेरे लिए मौत के सिवा कुछ भी नहीं है. मुझ पर बड़े बड़े इल्जाम लग रहे हैं, इसलिए पाकिस्तान में मुझे मार दिया जाएगा.

सीमा को लेकर जांच अब भी जारी
गौरतलब है कि पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर केस की जांच अब UP ATS कर रही है. साथ में उनकी मदद पुलिस हेडक्वार्टर की एक टीम भी कर रही है. यह एक संयुक्त जांच है. बता दें कि सीमा हैदर के बैकग्राउंड और उसकी बताई कहानी को पुलिस वैरिफाई करने में लगी थी. अब सीमा के मोबाइल फोन से लेकर उसके सोशल मीडिया पर सक्रियता को भी जांचा जा रहा है.UP ATS सीमा हैदर के पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आने के पूरे रूट और नेटवर्क को खंगाल रही रही है. इस पूरे मूवमेंट के दौरान सीमा हैदर के मददगार, उसने किन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया पूरा डाटा खंगाला जा रहा है.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...