12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल प्लेन क्रैश : अब तक 68 शव बरामद, पहचान के लिए...

नेपाल प्लेन क्रैश : अब तक 68 शव बरामद, पहचान के लिए काठमांडू में होगी DNA जांच

Published on

पोखरा,

नेपाल के पोखरा में रविवार को यति एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया. ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे के बाद अबतक 68 शवों को बरामद किया गया है. 4 शवों का अभी भी कोई पता नहीं लग पाया है. निकाले गए शवों में सिर्फ 5 की पहचान हो पाई है. पोखरा अथॉरिटीज की मानें तो इस हादसे में किसी के भी बचने की संभावना नहीं है. पायलट ने विमान को शहर में क्रैश होने से बचाने की पूरी कोशिश की थी ताकि नुकसान कम से कम हो. यह प्लेन नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा की ओर जा रहा था.

बता दें कि इस विमान में 68 यात्रियों समेत कुल 72 लोग सवार थे. यति एयरलाइंस की ATR-72 फ्लाइट पोखरा एयरपोर्ट पहुंचने से 10 सेकेंड पहले ही ये हादसा हुआ. खास बात ये है कि नेपाल के इस पोखरा एयरपोर्ट का उद्घाटन 14 दिन पहले ही हुआ था. ये हादसा दिन में 11 बजकर 10 मिनट पर हुआ. ये विमान पोखरा घाटी में सेती नदी की खाई में गिर गया.

एयरलाइन ने जारी किया आधिकारिक बयान
यति एयरलाइंस ने भी शाम को आधिकारिक बयान जारी कर 68 लोगों की मौत की पुष्टि की है. बयान के मुताबिक प्लेन में यात्रियों में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, 2 दक्षिण कोरियाई, 1 ऑस्ट्रेलियाई, 1 फ्रेंच, 1 आयरिश और 1 अर्जेंटीना का यात्री था. इस हादसे में अब तक जिन शवों की पहचान नहीं हो सकी है, उनके शवों के डीएनए परीक्षण के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए काठमांडू भेजा जाएगा.

पीएम प्रचंड ने बुलाई आपात बैठक
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. पीएम प्रचंड ने सभी सरकारी एजेंसियों को प्रभावी बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं. उन्होंने हादसे को लेकर कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग भी बुला ली. प्रधानमंत्री प्रचंड की अध्यक्षता में हुई इमरजेंसी बैठक में सरकार के कैबिनेट मंत्री मौजूद थे.

पीएम प्रचंड ने रद्द किया दौरा
पोखरा हवाई अड्डे के पास हुए विमान दुर्घटना के मद्देनजर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड और गृह मंत्री रबी लामिछाने आज पोखरा का दौरा करने वाले थे. लेकिन कुछ ही देर बाद नेपाल सचिवालय की ओर से कहा गया कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और गृह मंत्री रबी लामिछाने की पोखरा यात्रा रद्द हो गई है.

चीन की मदद से बना था पोखरा एयरपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोखरा एयरपोर्ट का निर्माण चीन की मदद से हुआ है. चीन के एक्जिम बैंक ने इसके निर्माण के लिए नेपाल को लोन दिया था.

1 जनवरी को ही हुआ था एयरपोर्ट का उद्घाटन
इस एयरपोर्ट का उद्घाटन नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने एक जनवरी, 2023 को किया था. इसके अलावा एक और जानकारी मिली है कि जो विमान हादसे का शिकार हुआ है, उद्घाटन के दिन उसी विमान का डेमो फ्लाई किया गया था. इस पूरे मामले की विस्तृत जांच अब नागरिक उड्डयन प्राधिकरण करेगा.

5 भारतीय भी थे सवार 
इस विमान में 5 भारतीय नागरिकों समेत 14 विदेशी भी सवार थे. नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस के साथ ही स्थानीय नागरिक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 64 शव बरामद किए गए हैं.

मौसम नहीं, तकनीकी खराबी की वजह से हुआ हादसा 
नेपाल की एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कहा गया है कि विमान हादसा मौसम नहीं बल्कि तकनीकी खराबी की वजह से हुआ. एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से ये भी कहा गया है कि विमान के पायलट ने एटीसी से लैंडिंग के लिए परमिशन ले ली थी. पोखरा एटीसी की ओर से लैंडिंग के लिए ओके भी कह दिया गया था. सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दी थीं इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना हुई, ये बात नहीं कही जा सकती.

नेपाल कैबिनेट ने सभी डोमेस्टिक विमानों के उड़ान भरने से पहले प्राविधिक जांच को अनिवार्य करने का नियम कड़ाई से साथ लागू करवाने के लिए एयरलाइंस कंपनियों को निर्देशन जारी किया गया है. सिविल एविएशन ऑथरिटी ऑफ नेपाल के तरफ से कहा गया है कि मैकेनिकल खराबी की वजह से दुर्घटना हुई है. उड़ान से पहले सभी टेक्निकल जांच और प्रोसेश को पूरा किया गया था और उसमें कोई भी टेक्निकल खराबी नहीं दिखाई दी थी.

5 सदस्यीय कमेटी बनाने का ऐलान 
नेपाल में कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है. कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया है. इसके अलावा इस विमान हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाने का भी ऐलान किया गया है.

पोखरा के पास पहुंचते ही हादसा
ये विमान पोखरा के पास पहुंचा ही था कि अचानक क्रैश हो गया. नेपाली मीडिया के मुताबिक, ये दुर्घटना पोखरा के पुराने डॉमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...