8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यदंतेवाड़ा में नक्सलियों का नया फरमान, खौफ में दो शहीदों के परिजनों...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों का नया फरमान, खौफ में दो शहीदों के परिजनों ने नहीं लिए शव

Published on

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के बाद अब नक्सलियों ने नया फरमान जारी किया है। जवानों की शहादत पर नक्सलियों ने फरमान जारी करते हुए कहा कि जवानों का अंतिम संस्कार उनके गांव में नहीं होने देंगे। नक्सलियों के इस फरमान के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दो शहीदों के परिजनों ने शव गांव ले जाने से इंकार किया है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि शहीदों का अंतिम संस्कार गांव में ही किया जाएगा।

नक्सलियों ने दो गांवों में फरमान जारी किया है कि गांव में शहीदों का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। बताया जा रहा कि कि दो शहीद के परिजन ने शवों को गांव ले जाने से इंकार किया है। जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय में ही दोनों शहीदों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि प्रशासन ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि पुलिस मुख्यालय में शहीदों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

किन दो शहीदों के परिजनों ने शव लेने से किया इंकार
जानकारी के अनुसार, शहीद जोगा कवासी जो बड़े गादम के रहने वाले थे और शहीद दुलगो मंडावी, मार्जुम के बीमापारा के रहने वाले हैं। इनके परिजनों ने फिलहाल शवों को अपने गांव लेकर जाने से इंकार कर दिया है।हालांकि अभी तक प्रशासन ने इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। नक्सलियों की धमकी मिलने के बाद अब परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

नक्सलियों से डरे परिजनों ने लगाई सरकार से गुहार
बताया जा रहा है कि गांव में नक्सलियों के द्वारा फरमान जारी होने के बाद दोनों ही जवान के परिजन जगदलपुर में जवानों की अंतिम सलामी में शामिल नही हुए। इसके साथ ही दोनों ही परिवार के लोगों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने कहा है कि दोनों ही जवानों का अंतिम संस्कार गांव में करने के लिए सरकार उनकी मदद करे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this