5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयNEET मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाख‍िल, ED से जांच...

NEET मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाख‍िल, ED से जांच कराने की मांग, 8 जुलाई के लिए लिस्टेड

Published on

नई द‍िल्ली ,

NEET UG परीक्षा 2024 से जुड़ा मामले में ED-CBI व अन्य मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने इस पर तत्काल सुनवाई से इनकार क‍िया है. मामला 8 जुलाई के ल‍िए सूचीबद्ध किया गया है.

NEET-UG मामले में एक याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से NEET-UG 2024 परीक्षा में कथित अनियमितताओं की ED जांच की मांग की. याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया कि ED को आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत जांच का आदेश दिया जाना चाहिए. ED-CBI एजेंसियों से जांच कराने की मांग को लेकर दाखिल नई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 8 जुलाई को नियमित पीठ के समक्ष होने वाली सभी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान अपनी बात रखें.

न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति एसवी एन भाटी की पीठ मामले की सुनवाई कर रही है. एनटीए के वकील ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता पहले ही इसी तरह की प्रार्थना के साथ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा चुका है. इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि इस मामले में एनटीए के अधिकारी शामिल हैं.

दिया ये आदेश
इस पर बेंच ने कहा कि आप इंटरवेंशन एप्लीकेशन दायर कर सकते हैं. आप पहले हाई कोर्ट की याचिका वापस लो, फिर यहां आओ और हलफनामा दाखिल करो. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हलफनामा दायर करने का आदेश दिया है. इस पर सुनवाई अगले सप्ताह होगी.

गौरतलब है कि NEET UG-2024 पेपर लीक की घटनाओं ने भारत की सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में से एक की अखंडता पर संदेह पैदा कर दिया है. इस पर बिहार और गुजरात में सीबीआई की टीमें जांच के लिए पहुंच चुकी हैं. पेपर लीक की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दी गई ताकि स्पष्ट रूप से पूरा मामला उजागर हो सके.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...