8.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यएकनाथ शिंदे कैबिनेट के शप‍थ से पहले नई टेंशन, अब्दुल सत्तार के...

एकनाथ शिंदे कैबिनेट के शप‍थ से पहले नई टेंशन, अब्दुल सत्तार के नाम पर उद्धव गुट हमलावर

Published on

मुंबई

महाराष्‍ट्र में एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजनीत‍िक सरगर्मी तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली श‍िवसेना शिंदे दल के विधायक अब्दुल सत्तार के नाम पर सरकार के ख‍िलाफ हमला बोल रही है। दरअसल शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) घोटाला में सत्तार की बेटियों के नाम आए हैं। वहीं सत्‍तार का नाम महाराष्‍ट्र सरकार के संभाव‍ित नए मंत्र‍िमंडल में है। ऐसे में श‍िवसेना ने एकनाथ श‍िंदे को मंत्र‍ियों के शपथ से पहले नई टेंशन दे दी है। माना जा रहा है क‍ि सत्तार का नाम कट सकता है। उधर, विधायक अब्दुल सत्तार ने दोनों बेटियों के TET सर्टिफिकेट में गड़बड़ी को लेकर लगाए गए आरोपों पर कहा क‍ि उनकी दोनों बेटियां 2019 में अपात्र हुई हैं। उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की। मैं खुद मामले की जांच की मांग करता हूं। उन्‍होंने कहा क‍ि यह मुझे बदनाम करने का षडयंत्र है।

दरअसल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का नौ अगस्त को विस्तार करेंगे। शिवसेना विधायक शिंदे और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को क्रमश: प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। शिंदे के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि राजभवन में दोपहर 12 बजे निर्धारित समारोह में एक दर्जन मंत्री शपथ लेंगे। उन्‍होंने बताया कि राजभवन में दोपहर 12 बजे निर्धारित समारोह में एक दर्जन मंत्री शपथ लेंगे। अगले दौर का विस्तार बाद में होगा।

श‍िंदे सरकार के संभाव‍ित मंत्र‍ियों में है सत्‍तार का नाम
मुख्यमंत्री के सहयोगी ने कहा क‍ि राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र जल्द होना है, इसलिए हमने मंत्रिमंडल विस्तार में 12 विधायकों को शामिल करने का फैसला किया। मंगलवार को शपथ लेने वालों में कुछ विधान परिषद सदस्य भी होंगे। सूत्रों ने कहा कि शिवसेना में बगावती तेवर अपनाकर अधिकांश विधायकों को अपने खेमे में लाने वाले शिंदे के लिए मंत्रिमंडल में अपने खेमे के अधिकतर विधायकों को शामिल करना मुश्किल काम होगा। पिछले एक महीने में शिंदे सात बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं और हर बार दौरे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जातीं।

श‍िवसेना ने लगाए आरोप
उधर, सरकार में शाम‍िल होने वाले मंत्र‍ियों की ल‍िस्ट में शिंदे दल के विधायक अब्दुल सत्तार का नाम आने पर श‍िवसेना हमलावर हो गई। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना के विधायक अंबादास दानवे ने सत्तार की दोनों बेटियों के TET सर्टिफिकेट में गड़बड़ी को लेकर आरोप लगाए। उन्‍होंने कहा क‍ि राज्य सरकार पूरे मामले की जांच कराए। क्‍योंक‍ि यह परीक्षा जब हुई तब अब्दुल सत्तार मंत्री थे।

व‍िधायक ने आरोपों से क‍ि‍या इनकार
शिंदे दल के विधायक अब्दुल सत्तार ने आरोपों पर कहा क‍ि उनकी दोनों बेटियां 2019 में अपात्र हुई है। उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की। मैं खुद मामले की जांच की मांग करता हूं। उन्‍होंने कहा क‍ि यह सब मुझे बदनाम करने का एक षडयंत्र है। सारे आरोप बेबुन‍ियाद हैं।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...