15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeखेलबाबर-रिजवान की फौज को न्यूजीलैंड ने किया ढेर, चैम्पियंस ट्रॉफी के ओपनिंग...

बाबर-रिजवान की फौज को न्यूजीलैंड ने किया ढेर, चैम्पियंस ट्रॉफी के ओपनिंग मैच में हारा पाकिस्तान

Published on

कराची ,

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम के लिए आईसीसी चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा. बुधवार (19 फरवरी) को खेले गए ओपनिंग मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से करारी शिकस्त दी. यह मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में हुआ.

पाकिस्तान की बेहद खराब शुरुआत
321 रनों के टारगेट के जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 8 रनों पर पहला विकेट गंवाया. सऊद शकील 19 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें विल ओ’रुरके ने मैट हेनरी के हाथों कैच आउट कराया. दूसरा झटका 22 के स्कोर पर लगा. कप्तान मोहम्मद रिजवान 14 गेंदों पर 3 रन बनाकर कैच आउट हुए. उन्हें भी ओ’रुरके ने शिकार बनाया.

दो विकेट के बाद पाकिस्तानी टीम थोड़ी संभली, लेकिन 69 के स्कोर पर तीसरा और बड़ा झटका लगा. इस बार ऑफ स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने फखर जमां को क्लीन बोल्ड किया. फखर 41 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए.

सलमान आगा ने 42 रन जरूर बनाए, लेकिन पाकिस्तान को संभाल नहीं सके. इसी बीच तैय्यब ताहिर 1 रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान ने 153 के स्कोर पर छठा विकेट गंवाया. यहां बाबर आजम भी चलते बने. वो 90 गेंदों पर 64 रन बनाकर मिचेल सेंटनर का शिकार बने. 7वां विकेट शाहीन आफरीदी के रूप में गिरा, जो 14 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार हुए.

पाकिस्तान को तगड़ा झटका 229 के स्कोर पर लगा, जब 8वें विकेट के रूप में खुशदिल शाह भी आउट हुए. वो 49 गेंदों पर 69 रन बनाकर चलते बने. खुशदिल को ओ’रुरके ने अपने जाल में फंसाया और ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट कराया.

न्यूजीलैंड की पहली पारी की हाइलाइट्स
मुकाबले में लैथम ने 104 गेंदों पर 118 रनों की नाबाद पारी खेली. जबकि विल यंग ने 113 गेंदों पर 107 रन जड़े. इनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों पर 61 रन बनाए. इनके बदौलत न्यूजीलैंड टीम ने 5 विकेट गंवाकर 320 रन बना डाले. पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट निकाले. एक सफलता अबरार अहमद को मिली.

न्यूजीलैंड की इस मुकाबले में सधी शुरुआत रही. लेकिन उनको पहला झटका 39 रन के स्कोर पर डेवोन कॉन्वे (10) के रूप में लगा, ज‍िन्हें अबरार अहमद ने आउट क‍िया. इसके बाद आए केन व‍िल‍ियमसन (01) भी कुछ खास नहीं कर पाए और नसीम शाह की गेंद पर पर कप्तान र‍िजवान को कैच थमा बैठे.

पाकिस्तानी टीम को तीसरी सफलता डेर‍िल म‍िचेल (10) के रूप में म‍िली. ज‍िन्हें हार‍िस रऊफ ने शाहीन शाह आफरीदी के रूप में आउट करवाया. इसके बाद टॉम लैथम और व‍िल यंग ने शानदार पार्टनरश‍िप की, इस दौरान व‍िल यंग का शतक 108 गेंदों पर आया.

लेकिन शतकीय पारी जड़ने के कुछ देर बाद ही व‍िल‍ यंग (107) नसीम शाह का श‍िकार बन गए. यंग ने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया. उनका यह शतक चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 का पहला शतक रहा. यंग और लैथम के बीच 118 रनों की पार्टनरश‍िप हुई.

चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज
145* – नाथन एस्टल बनाम यूएसए, द ओवल, 2004
102* – क्रिस केर्न्स बनाम भारत, नैरोबी, 2000 फाइनल
100 – केन विलियमसन बनाम ऑस्ट्रेलिया, एजबेस्टन, 2017
107 – विल यंग बनाम पाकिस्तान, कराची, 2025

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...