5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयघटती आबादी से परेशान चीन के लिए राहत की खबर, साल 2023...

घटती आबादी से परेशान चीन के लिए राहत की खबर, साल 2023 में टूटा शादी करने का नौ साल का रिकॉर्ड

Published on

बीजिंग:

चीन में करीब एक दशक बाद शादी करने वालों की संख्या में बढ़त देखने को मिली है। चीन में नई शादियों की संख्या साल 2022 की तुलना में साल 2023 में 12.4 फीसदी बढ़ गई। करीब दशक से चली आ रही गिरावट के बाद ये उछाल आया है। इसकी बड़ी वजह कोरोना महामारी के चलते टली शादियों का 2023 में होना भी माना जा रहा है। चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले साल नवविवाहितों की संख्या बढ़कर 70 लाख 68 हजार हो गई। यह 2022 की तुलना में 8,45,000 ज्यादा है। हालांकि ये 11 साल पहले यानी 2013 के एक करोड़ 30 लाख के आंकड़े से काफी नीचे है।

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने कहा था कि सरकार “जन्म-अनुकूल समाज की दिशा में काम करेगी और दीर्घकालिक, संतुलित जनसंख्या विकास को बढ़ावा देगी”, साथ ही बच्चे के जन्म, पालन-पोषण और शिक्षा की लागत को कम करेगी। इसके बाद ये आंकड़ा एक हद तक सरकार का उत्साह बढ़ाने वाला है। चीन के नीति निर्माता लगातार इस बात से जूझ रहे हैं कि घटती जनसंख्या को कैसे रोका जाए। चीन में जन्म दर गिर रही है और समाज तेजी से बूढ़ा हो रहा है। अगले दशक में करीब 300 मिलियन चीनी लोग रिटायर होकर कामकाज से बाहर हो जाएंगे। ये संक्या अमेरिकी आबादी के लगभग बराबर है।

चीन में जनसंख्या में गिरावट जारी
चीन की जनसंख्या 2023 में लगातार दूसरे वर्ष गिरी है। इसकी वजह कम जन्म दर और कोविड महामारी के कारण लोगों के रोजगार जाना भी है, इससे लोग बच्चे पैदा करने से डर रहे हैं। घटती जनसंख्या से चीन को डर है कि अर्थव्यवस्था की विकास क्षमता पर इसका गहरा दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा। विवाह दर जन्म दर से निकटता से जुड़ी हुई है। ऐसे में नीति निर्माताओं के लिए ये राहत की बात है। वह उम्मीद कर रहे हैं कि विवाह में वृद्धि से ज्यादा बच्चे भी पैदा होंगे। इससे 2024 में जनसंख्या में गिरावट कम हो सकती है और ज्यादा बच्चे पैदा हो सकते हैं।

यिकाई ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में कहा है कि 10 फरवरी से शुरू हुए चीनी वर्ष में देश के अस्पतालों में ज्यादा बच्चे पैदा हो रहे हैं। इसमें ड्रैगन चीनी राशि चिन्ह विशेष रूप से शुभ माना जाता है। हालांकि बहुत से युवा नौकरी की खराब संभावनाओं, रिकॉर्ड युवा बेरोजगारी और बेहद कम उपभोक्ता विश्वास के कारण शादी से बच रहे हैं और अकेले रहने का विकल्प चुन रहे हैं। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में फिलहाल विकास धीमा हो गया है और बेरोजगारी की समस्या विकराल होती जा रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...