13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पुलिस की FIR को न्यूजक्लिक ने बताया बोगस, कहा- ये कार्रवाई...

दिल्ली पुलिस की FIR को न्यूजक्लिक ने बताया बोगस, कहा- ये कार्रवाई मीडिया की आवाज दबाने की कोशिश

Published on

नई दिल्ली

चीन से फंडिंग को लेकर दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक के खिलाफ UAPA के तहत केस दायर किया है। मीडिया पोर्टल ने आरोपों को बोगस करार देते हुए कहा है कि पुलिस का एक्शन मीडिया की आवाज दबाने की कोशिश है। सरकार पुलिस के जरिये भारत में फ्री प्रेस को खत्म करने पर आमादा है। UAPA के तहत केस दर्ज करके दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक पर आरोप लगाया है कि प्लेटफार्म चीन से फंड हासिल करके भारत की संप्रभुता पर आघात करने की कोशिश में था। उसका इरादा एक बड़ी साजिश के तहत देश में घृणा का वातावरण फैलाने का था।

न्यूजक्लिक ने एक बयान में कहा है कि सरकार और दिल्ली पुलिस के सारे आरोप हवा हवाई से ज्यादा कुछ नहीं हैं। न्यूजक्लिक भारत सरकार के कानून के मुताबिक काम कर रहा था। पोर्टल ने चीन या किसी और देश से कोई फंड हासिल नहीं किया। पुलिस के आरोप बेमतलब के हैं।

ध्यान रहे कि दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड को यूएपीए मामले में अरेस्ट किया है। आरोपियों को जब कोर्ट में पेश किया गया तो उनका कहना था कि पुलिस उनको एफआईआर की कापी तक नहीं दे रही है। उन्होंने कोर्ट से केस की कापी दिलवाने की दरख्वास्त की थी। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती द्वारा यूएपीए के तहत उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी की मांग करने वाली याचिका को स्वीकार कर लिया।

दरअसल पुलिस ने न्यूजक्लिक के खिलाफ एक्शन तब लिया जब अमेरिकी मीडिया में चीन से फंडिंग को लेकर एक खबर छपी। 5 अगस्त को प्रकाशित न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि ऑनलाइन मीडिया आउटलेट न्यूजक्लिक को भारत विरोधी माहौल बनाने के लिए चीन से धन प्राप्त हुआ था। उसके बाद न्यूजक्लिक के दफ्तर और इससे जुड़े लोगों के घरों पर ताबड़तोड़ छापे पड़े। दिनभर की छापेमारी के बाद दिल्ली पुलिस ने शाम को न्यूजक्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड को यूएपीए मामले में अरेस्ट कर लिया था।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...